{"_id":"67b789826f1e193eab0cb61f","slug":"gorakhpur-news-onion-is-priced-at-rs-25-in-the-market-shopkeepers-are-charging-rs-50-in-retail-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-847556-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मंडी में 25 रुपये प्याज, फुटकर में 50 ले रहे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मंडी में 25 रुपये प्याज, फुटकर में 50 ले रहे दुकानदार
विज्ञापन
होली को लेकर अभी से बढ़ा दिए दाम, मनमाने दाम पर बेच रहे फुटकर व्यापारी
हरी सब्जियां व आलू सस्ता
गोरखपुर। महेवा मंडी में प्याज की आवक भरपूर होने के बावजूद फुटकर बाजार में महंगा है। मंडी में प्याज थोक में लगभग 25 रुपये किलो है, वहीं बाजार में जाते ही यह 50 रुपये किलो बिक रहा है। दाम में उछाल चार से पांच दिनों के भीतर ही आया है। फुटकर व्यापारियों के अनुसार, होली को लेकर अभी से ही दाम बढ़ गए हैं। होली तक और दाम बढ़ेगा। इसके बाद ही गिरावट की संभावना है।
आलू व हरी सब्जियां बाजार में सस्ती हैं लेकिन गोभी की पैदावार में धीरे-धीरे कमी आने के कारण दाम 10 रुपये से बढ़कर 15 से 20 रुपये किलो तक हो गए हैं। फुटकर में आलू 20, टमाटर 20, मटर 20 से 30, मूली 20, लौकी 30, पत्ता गोभी 15 से 20, पालक 20, मेथी 20, गाजर 30, शिमला मिर्च 40, धनियां 20 व केला 40 रुपये किलो बिक रहा है। महेवा मंडी के व्यापारी अवध गुप्ता ने बताया कि प्याज नासिक व बंगाल से आ रहा है, आवक भी भरपूर है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ व्यापारी माल को होली की बिक्री को लेकर स्टोर करने के लिए दाम को बढ़ा दिए हैं, जिसके फुटकर में भी असर पड़ा है। सब्जी के फुटकर व्यापारी दुर्गेश ने बताया कि होली को देखते हुए सभी फुटकर व्यापारियों ने दाम बढ़ा दिए हैं इसलिए हमें भी बढ़ाना पड़ा है।
--
कोट
नासिक व बंगाल से भरपूर मात्रा में प्याज आ रहा है। प्याज के दाम थोक में कम है। बाजार में अगर प्याज के दाम को दुकानदार बढ़ाकर बेच रहे हैं तो यह गलत है।
-प्रवीन अवस्थी, मंडी सचिव, महेवा मंडी