फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: One injured as uncontrolled car overturns in canal, passenger safe

Gorakhpur News: अनियंत्रित कार नहर में पलटने से एक घायल, सवार सुरक्षित

Thu, 12 Jun 2025 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: One injured as uncontrolled car overturns in canal, passenger safe
तरकुलहा देवी दर्शन कर लौटते समय हुई दुर्घटना, कार सवार चारों बाल-बाल बचे
विज्ञापन

पिपराईच। क्षेत्र के हरखापुर चौराहे के निकट बुधवार की शाम तेज गति में अनियंत्रित हो कर कार नहर में पलट गई। नहर में पानी होने की वजह से कार सवार चारों युवकों को गंभीर चोट नहीं लगी। स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से उन्हें बाहर निकाल लिया। लेकिन दुर्घटना में अनियंत्रित कार की चपेट में आने बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। ग्रामीणों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी अनुसार, कुशीनगर के कप्तानगंज थाने के सोहनी गांव निवासी विद्या सागर शर्मा बुधवार की सुबह दोस्तों के साथ तरकुलहा देवी का दर्शन करने आए थे। वह पिपराइच-हाटा मार्ग से वापस घर लौट रहे थे। अभी वह हरखापुर चौराहे के समीप पहुंचे ही थे कि तेज गति की वजह से कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। दुर्घटना में अनियंत्रित कार ने एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से लुहसी निवासी विजय यादव (24) को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने उसे निजी अस्पताल भिजवा दिया और नहर में से चारों को बाहर निकलवाया। नहर में कार के चारों पहिए ऊपर हो गए थे। ग्रामीण कार निकालने के प्रयास में जुटे हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed