{"_id":"68b4a8ec44b7de592906b33b","slug":"gorakhpur-news-one-group-of-pilgrims-stranded-in-jammu-reached-another-will-arrive-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1056093-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जम्मू में फंसे श्रद्धालुओं एक समूह पहुंचा, दूसरा आज आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जम्मू में फंसे श्रद्धालुओं एक समूह पहुंचा, दूसरा आज आएगा
विज्ञापन
जम्मू से ट्रेन नहीं मिली तो एक समूह ने अमृतसर पहुंचकर पकड़ी ट्रेन
दूसरा समूह रविवार को रुड़की पहुंचकर बस से गोरखपुर के लिए हुआ रवाना
कौड़ीराम/गोरखपुर। जम्मू में पांच दिनों से फंसे श्रद्धालुओं के दो ग्रुप गोरखपुर के लिए निकल गए हैं। इनमें से एक समूह रविवार की देर रात गोरखपुर पहुंच गया। दूसरे ग्रुप ने भी अमृतसर से ट्रेन पकड़ ली है। यह समूह सोमवार को पहुंचेगा। ये सभी माता वैष्णा देवी का दर्शन करने गए थे और प्राकृतिक आपदा के चलते जम्मू और कटरा में फंस गए थे।
छितहरी भरकक्षा निवासी योगेश्वर गिरि ने बताया कि शुक्रवार को रात आठ बजे उनके समूह में शामिल 26 लोग रुड़की के लिए निकले। सुबह 9 बजे रुड़की पहुंचने पर पता चला कि गोरखपुर के लिए ट्रेन नहीं है तो वे लोग बस से हरिद्वार आ गए। यहां बस का टिकट बुक कर पूरे दिन हरिद्वार में बिताया। शनिवार की रात में बस चबी। रविवार की देर रात वे पहुंच गए। उनके मन में इस बात का मलाल सदैव रहेगा कि माता के दर्शन नहीं कर पाए।
वहीं, कौड़ीराम से 25 अगस्त को मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले नौ लोगों का ग्रुप कटरा में लगभग एक हफ्ता रहने के बाद शुक्रवार की रात में बिना दर्शन किए बस से अमृतसर के लिए निकल गया। विकास वर्मा ने बताया कि रात में वे लोग कटरा से अमृतसर के लिए निकल गए। सुबह अमृतसर पहुंचने के बाद स्टेशन पर रुके थे। रविवार को ट्रेन में बैठकर वे लोग गोरखपुर के लिए निकल गए। सोमवार को भोर में उनके गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। माता की कृपा है कि वह लोग प्राकृतिक आपदा से बचकर घर आ गए, वरना दो दिन तक सभी की सांसें अटकी हुई थीं।