{"_id":"67bf784cc591a4280102760a","slug":"gorakhpur-news-one-died-due-to-electric-shock-two-laborers-got-burnt-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-853558-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: करंट की चपेट में आकर एक की मौत, दो मजदूर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: करंट की चपेट में आकर एक की मौत, दो मजदूर झुलसे
विज्ञापन
जानीपुर। गोला थाना क्षेत्र के भूपगढ़ जोत में बुधवार को एक व्यक्ति के घर नल लगाने के लिए पाइप बोर करते समय करंट की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान कोहरा बुजुर्ग निवासी दुर्गविजय (40) के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक, दुर्गविजय व उसके सहयोगी रूदल व छोटई मिलकर पाइप बोर कर रहे थे। पाइप ऊपर करते समय घर के बाहर से गुजर रहे 11 हजार बोल्ट के करंट वाले तार से छू गया, जिससे वे तीनों झुलस गए। आनन-फानन में सभी को जानीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दुर्गविजय की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दुर्गविजय की मौत हो गई।
अन्य दोनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में ल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्गविजय के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं, जिनमें से एक लड़की की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।