फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: On the instructions of CO, a case has been registered against two youths

Gorakhpur News: सीओ के निर्देश पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 08 May 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: On the instructions of CO, a case has been registered against two youths
प्रार्थना पत्र देने के बाद भी 15 दिन बाद केस दर्ज नहीं करने पर लगाई फटकार
विज्ञापन

हरपुर बुदहट। क्षेत्र के भेलाखरग गांव में मारपीट के मामले में थाने पर सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाकर एक व्यक्ति ने सीओ गीडा को प्रार्थना पत्र दिया। सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह की फटकार के बाद पुलिस ने मंगलवार को झकही निवासी ऋशु सिंह और पिंटू तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

बीते 20 अप्रैल की दोपहर में शराब के नशे में धुत दो युवकों के बीच मारपीट हो गई थी। पुलिस ने एक पक्ष के युवक कृष्णमोहन शुक्ला के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया। जेल भेजे गए युवक के पिता गणेश शुक्ला ने भी उसी दिन थाने में जन सुनवाई के दौरान प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। आरोप है कि वह लगातार 15 दिनों तक थाने का चक्कर लगाते रहे लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को गणेश शुक्ला ने सीओ गीडा रत्नेस्वर सिंह को प्रार्थना पत्र देकर स्थानीय पुलिस की शिकायत की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed