{"_id":"689656c21dc221b61c027ff7","slug":"gorakhpur-news-on-the-death-of-their-mother-two-sisters-accused-each-other-of-murder-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1030674-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मां की मौत पर दो बहनों ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मां की मौत पर दो बहनों ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
चौरीचौरा क्षेत्र के बिलारी खास गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस
सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के बिलारी खास गांव में शुक्रवार सुबह बीमारी के चलते जिलेबा देवी (90) की मौत हो गई। मां की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची दो बहनों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि ग्रामीणों ने बीमारी के चलते मौत होने की बात कही है।
जिलेबा देवी की तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी सोनमती ने बीमार मां को देखरेख के लिए अपने साथ रखा था। शुक्रवार को जिलेबा देवी की मौत हो गई। इसकी मौत की सूचना पर बिलारी गांव में रह रही छोटी बेटी कौशिल्या मां को देखने सोनमती के घर पहुंची। सोनमती ने कौशिल्या से कहा कि तीन माह से बीमार चल रही मां को देखने नहीं आई, आज वह नहीं रही है तो देखने आई हो। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो वृद्धा की मौत स्वाभाविक निकली। हालांकि, पुलिस ने आरोपों के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों बहनों ने आपसी विवाद में पुलिस को सूचना दी गई। बुजुर्ग की सामान्य मौत हुई है। आरोप प्रत्यारोप के चलते पोस्टमार्टम में भेजा गया है।