Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: On Devutthaan Ekadashi on November 1st... auspicious works will begin

Gorakhpur News: देवोत्थान एकादशी एक नवंबर को... शुरू होंगे मांगलिक कार्य

Wed, 29 Oct 2025 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: On Devutthaan Ekadashi on November 1st... auspicious works will begin
चतुर्मास का होगा समापन, योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
विज्ञापन

एक नवंबर को होगा तुलसी विवाह, इस एक दिन बिना लगन देखे हो सकेंगे मांगलिक कार्य
21 नवंबर से लगन शुरू, नवंबर और दिसंबर में कुल 11 लगनों पर बजेगी शहनाई
लगभग छह हजार शादियां होने की उम्मीद

गोरखपुर। देवोत्थान एकादशी एक नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागेंगे व चतुर्मास का समापन होगा। इसी दिन भगवान शालिग्राम से तुलसी विवाह होगा। यह दिन बिना लगन देखे ही लोग शादी-विवाह कर सकते हैं। इसके बाद 21 नवंबर से लगन खुलेगा। दिसंबर तक लगभग छह हजार शादियां होने की उम्मीद है।

गोरखनाथ संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय शुक्ल ने बताया कि एक नवंबर को श्रद्धालु व्रत रहकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करेंगे। भगवान को गन्ना, सुथनी, सिंघाड़ा, आंवला, गंजी आदि अर्पित कर दान-पुण्य करेंगे। उन्होंने बताया कि विगत छह जुलाई को देवशयनी एकादशी से मांगलिक कार्यों पर विराम लगा था लेकिन अब देवोत्थान एकादशी के बाद से 21 नवंबर से लगन खुल जाएगा। नवंबर और दिसंबर में कुल लगभग 11 लगनों पर शहनाई बजेगी। 16 दिसंबर से खरमास होगा। लेकिन 12 दिसंबर से ही शुक्र अस्त होने के कारण इस दिन से ही शादी-विवाह नहीं होंगे।
विज्ञापन

बेतियाहाता हनुमान मंदिर के महंत आचार्य राम नारायण त्रिपाठी ने बताया कि इस एकादशी के व्रत को करने से व्रती को सहस्त्रों अश्वमेध और सैकड़ों राजसूय यज्ञों का फल प्राप्त होता है। व्रत के प्रभाव से उसे वीर, पराक्रमी और यशस्वी पुत्र की प्राप्ति होती है। यह व्रत पापनाशक, पुण्यवर्धक तथा ज्ञानियों को मुक्तिदायक सिद्ध होता है। तुलसी विवाह करने से यश की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed