फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Old man dies after being hit by a speeding bike, two young men riding in serious condition

Gorakhpur News: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, सवार दो युवक गंभीर

Sun, 15 Sep 2024 05:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 15 Sep 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Old man dies after being hit by a speeding bike, two young men riding in serious condition
तरकुलवा। तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वह चाय पीने चौराहे पर गए थे और लौटते समय बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को तरकुलवा सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सोन्हुला रामनगर के मोहपतरही टोला के रहने वाले राम प्रवेश प्रसाद (60) पुत्र स्व. लखन शनिवार की सुबह गांव के चौराहे पर चाय पीने गए थे। वहां से लौटते समय अभी वह देवरिया-कसया मार्ग पर सोन्हुला रामनगर चौराहे पर ही थे कि कसया की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पहचान गोरखपुर के कुनराघाट निवासी सिद्धार्थ (18) तथा कृष्ण मोहन (17) के रूप में हुई। वे दोनों बाइक से बिहार में टाइल्स लगाने जा रहे थे। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बाइक सवार घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed