फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्डघाट: बिजली कटी तो माहौल भड़कीला... फिर शुरू हुई 'रामलीला'- 'अंधेरे' में प्रभु की आरती कर जताया विरोध

Sat, 12 Oct 2024 10:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 12 Oct 2024 10:46 AM IST
सार

162 वर्ष के इतिहास में पहली बार प्रभु श्रीराम की आरती अंधेरे में हुई। नाराज पदाधिकारी नगर निगम के रवैये से नाराज थे। उनकी नाराजगी थी कि साफ-सफाई नहीं होने की वजह से परिसर में गंदगी बनी रही और इससे दो लोग डेंगू बीमारी से पीड़ित हो गए। इसके अलावा पार्षद ने बिजली निगम में झूठी शिकायत कर बिजली आपूर्ति प्रभावित करवा दी।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Officials sit on dharna, Ramlila started after three and a half hours
प्रभु श्रीराम की आरती करते कमेटी के अध्यक्ष गणेश वर्मा व अन्य - फोटो : अमर उजाला
बर्डघाट रामलीला परिसर में चोरी से बिजली उपभोग की झूठी सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद कराने और सफाई न होने से नाराज रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को रामलीला का मंचन रोक दिया और धरने पर बैठ गए।
In Gorakhpur, Officials sit on dharna, Ramlila started after three and a half hours
धरने पर बैठे पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
162 वर्ष के इतिहास में पहली बार प्रभु श्रीराम की आरती अंधेरे में हुई। जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ कोतवाली मौके पर पहुंच गए।
In Gorakhpur, Officials sit on dharna, Ramlila started after three and a half hours
पदाधिकारियों को थानाध्यक्ष राजघाट समझाते हुए - फोटो : अमर उजाला
बिजली विभाग के एक्सईएन को बुलाया गया। उन्हाेंने लिखित रूप से बिजली चोरी न होना स्वीकार किया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद रामलीला का मंचन शुरू हुआ और दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
In Gorakhpur, Officials sit on dharna, Ramlila started after three and a half hours
बैठे पदाधिकारियों को समझाते सीओ कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का आरोप है कि स्थानीय पार्षद लाली गुप्ता और उनके पति के दबाव में नगर निगम के जिम्मेदारों ने साफ-सफाई ठीक से नहीं कराई। इसी बीच मंचन होता रहा और अयोध्या से आए दो कलाकारों को डेंगू हो गया।
विज्ञापन
In Gorakhpur, Officials sit on dharna, Ramlila started after three and a half hours
धरने पर बैठे पदाधिकारियों से वार्ता करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उधर, मौके पर जांच करने आई टीम ने पाया कि नगर निगम के स्ट्रीट लाइट बिजली निगम के ट्रांसफार्मर से जलाई जा रही है। बृहस्पतिवार को पार्षद की ओर से बिजली चोरी की झूठी सूचना दी गई, जिसके बाद बिजली की सप्लाई बाधित कर दी गई थी। इससे नाराज कमेटी के पदाधिकारियों ने शाम चार बजे से ही व्हा्टसएप ग्रुप में सूचना भेजकर विरोध-प्रदर्शन का निर्णय लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed