फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Officials of the implementing agencies remained firm, ADG took stock of the security

Gorakhpur News: कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी डटे, एडीजी ने लिया सुरक्षा का जायजा

Fri, 27 Jun 2025 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Officials of the implementing agencies remained firm, ADG took stock of the security
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों एक जुलाई को होना है आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण
विज्ञापन

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे विश्वविद्यालय का निरीक्षण
भटहट। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह की तिथि नजदीक आने के साथ ही तैयारियां भी अब अंतिम चरण में पहुंचने लगी हैं। कई अधूरे कार्य अब पूर्ण होने के करीब हैं। बृहस्पतिवार को भी राजकीय निर्माण निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने वहां डेरा डाले रखा। एडीजी जोन के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से विश्वविद्यालय का जायजा लिया। रात में मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने तैयारियों को परखा। आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण 1 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों होना है।

गोरखपुर में बन रहा उत्तर प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सीएम शुक्रवार को इसके लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसे देखते हुए दिन में एडीजी जोन एस. चनप्पा ने आयुष विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। रात में मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने कैंपस में पंडाल हेलीपैड आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्य अभियंता ने बताया कि ऑडिटोरियम के अलावा सभी कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


...
प्रदर्शनी में दिखेगी विकास यात्रा
जनसभा स्थल के पास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश और गोरखपुर की विकास यात्रा की झलक दिखेगी। इसमें दो दीवारों पर उत्तर प्रदेश की और एक पर गोरखपुर की विकास योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पंडाल का ढांचा खड़ा, बैरिकेडिंग में भी तेजी
लोकार्पण समारोह के लिए जर्मन हैंगर पंडाल लगाया जा रहा है। उसका ढांचा खड़ा कर लिया गया है। परिसर में बैरिकेडिंग के काम में भी तेजी लाई गई है।

...
इलाज के लिए पहुंचे विशेषज्ञ
पंचकर्म कुटिया में प्राकृतिक तरीके से लोगों का इलाज किया जाएगा। इसके लिए केरल के विशेषज्ञ नियुक्त किए गए हैं। कुल 10 विशेषज्ञ आने हैं, जिनमें से बृहस्पतिवार को दो विशेषज्ञ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed