फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Officials of five municipal bodies of Haryana will come to Gorakhpur to see the technology of UFMC.

Gorakhpur News: हरियाणा के पांच नगर निकाय के अधिकारी यूएफएमसी की तकनीक देखने गोरखपुर आएंगे

Thu, 09 Oct 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Officials of five municipal bodies of Haryana will come to Gorakhpur to see the technology of UFMC.
गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर में स्थापित अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल (यूएफएमसी) की कार्यप्रणाली अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है। हाल ही में प्रदेश के सभी नगर निगमों के साथ तीन नगरपालिकाओं के अधिकारी इसे देखने गोरखपुर आए और इसकी तकनीक और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। अब हरियाणा के पांच नगर निकाय के अधिकारी 11 अक्तूबर को गोरखपुर में यूएफएमसी का अवलोकन करेंगे।
विज्ञापन

इन अधिकारियों में नगर निगम गुड़गांव, नगर परिषद कुरुक्षेत्र, नगरपालिका नूह, नगर पालिका महेंद्रगढ़ और नगर परिषद पलवल के अधिकारी शामिल होंगे। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि इस तकनीक के तहत शहर में जलभराव की स्थिति का वास्तविक समय में मॉनिटरिंग और कंट्रोल किया जाता है। उन्होंने कहा कि यूएफएमसी की यह पहल शहर की आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत बनाने के साथ-साथ अन्य शहरों के लिए भी एक मिसाल साबित हो रही है। अधिकारियों का स्वागत और उन्हें यूएफएमसी की कार्यप्रणाली से अवगत कराने की पूरी तैयारी नगर निगम की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed