फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Officers busy tracing the involved employees

Gorakhpur News: संलिप्त कर्मचारियों को ट्रेस करने में जुटे अधिकारी

Wed, 19 Feb 2025 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Officers busy tracing the involved employees
फर्जी परवाना व आदेश के नाम पर मालिक रजिस्टर में नाम दर्ज कराने का मामला
विज्ञापन

खड्डा। एआरओ कोर्ट गोरखपुर के नाम से फर्जी परवाना व आदेश लाकर अभिलेख में नाम दर्ज कराने के खेल में शामिल जालसाजों और भू-माफियाओं की बेचैनी बढ़ने लगी है। जांच अधिकारी मास्टरमाइंड और इसमें संलिप्त तहसील कार्यालय और एआरओ कोर्ट से जुड़े कर्मचारियों को ट्रेस करने में जुटे हैं। अभी भी धंधेबाज आश्वासन दे रहे हैं कि कुछ नहीं होगा, क्योंकि इसमें कई कर्मचारियों की संलिप्तता है। कार्रवाई होगी तो कई लोगों की गर्दन फंस सकती हैं।
खड्डा तहसील क्षेत्र के गंडक नदी पार के शिवपुर, बसंतपुर, मरचहवा आदि गांव के लोगों की जमीनों पर फर्जी ढंग से नाम दर्ज कराने वाले लोगों ने इसके लिए बड़ी रकम खर्च की है। खड्डा तहसील से गोरखपुर तक फैले इस जालसाजी वाले नेटवर्क में तमाम पेशेवर लोग शामिल बताए जा रहे हैं। इनकी पैठ हर जगह है। तहसील से जुड़े छोटे कर्मचारियों को साध कर उनके जरिए बड़े स्तर तक पूरी प्लानिंग करके इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा था। फर्जी पाए गए 18 परवाना व आदेश के जरिए लगभग 40 से ज्यादा लोग अपना नाम दर्ज कराने के कोशिश में थे। अब दाव उल्टा पड़ता देख सभी मास्टर माइंड नाटा और एक अन्य को ढूंढ़ रहे हैं, लेकिन दोनों घर से फरार हैं। शिवपुर ग्राम निवासी कुछ लोगों ने बताया की इस पूरे प्रकरण में तहसील से लेकर गोरखपुर तक कई लोग शामिल हैं जो इस मामले को लटकाकर और आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन


------------------
जांच हो तो सामने आ सकते हैं कई तथ्य
एआरओ कार्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि जो रजिस्ट्री का लिफाफा है। उसपर मुहर सही है, लेकिन रिपोर्ट नकली है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि कहीं तहसील के जिम्मेदारों के सह पर लिफाफे को पहुंचाते समय हेराफेरी तो नहीं हुई। बताते चले कि अब डाक से रजिस्ट्री करने पर एक कोड दर्ज होता है, जिससे ट्रैक किया जा सकता है कि पत्र कहा है। इसके साथ ही रजिस्ट्री देने व प्राप्त करने वाले का नाम व पता दर्ज होता है। अगर इसकी जांच हो तो कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
मामला गंभीर है। अभी हमें चार्ज लिए दो दिन ही हुआ है। जांच अभी चल रही है। इस मामले में तहसीलदार से पूरी जानकारी ले रहा हूं। इसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- मो. जफर, एसडीएम, खड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed