फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Obscene video made from girl's photo went viral, case registered

Gorakhpur News: किशोरी के फोटो से अश्लील वीडियो बना किया वायरल, केस दर्ज

Tue, 18 Jun 2024 05:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 18 Jun 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Obscene video made from girl's photo went viral, case registered
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
कैंपिरयरगंज इलाके की 14 वर्षीय किशोरी को सोशल मीडिया पर अपना फोटो अपलोड करना महंगा पड़ गया। शोहदों ने फोटो का स्क्रीन शॉट लेकर उसे अश्लील वीडियो का रूप दे दिया। फिर सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि किशोरी के परिजन शोहदों के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन्होंने गाली-गलौज करने के साथ इसे और वायरल कराने की धमकी दी। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर अपना फोटो अपलोड किया था। कैंपियरगंज इलाके के माधोपुर, धौरहरा निवासी अख्तर अली, करन यादव, शनि यादव, रहमत अली ने स्क्रीन शॉट लेकर फोटो के साथ अश्लील गाना लगाकर 11 व 12 जून को अपने फेसबुक और इंस्ट्राग्राम पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अख्तर अली, करन यादव, शनि यादव, रहमत अली और करन व शनि के घरवालों के खिलाफ आईटी एक्ट के अलावा अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed