फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Now you can read Shrimad Bhagwat Mahapuran on art paper... publication process started

Gorakhpur News: अब आर्ट पेपर पर पढ़ सकेंगे श्रीमद्भागवत महापुराण... प्रकाशन प्रक्रिया शुरू

Wed, 19 Mar 2025 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Now you can read Shrimad Bhagwat Mahapuran on art paper... publication process started
गीता प्रेस : कलर सेटिंग का कार्य 50 प्रतिशत पूरा
विज्ञापन




गोरखपुर। पाठकों की मांग पर गीता प्रेस अब श्रीमद्भागवत महापुराण का चित्रमय प्रकाशन करने जा रहा है। इससे पहले श्रीमद्भगवद्गीता, गीता प्रबोधिनी सहित कई महत्वपूर्ण ग्रंथों को चित्रमय प्रकाशित किया जा चुका है। यह ग्रंथ आर्ट पेपर पर प्रकाशित किया जाएगा। इसकी कलर सेटिंग का पचास प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है।



धार्मिक पुस्तकों के प्रकाशन में गीता प्रेस ने देश ही नहीं, विदेशों में भी एक असाधारण उदाहरण प्रस्तुत किया है। सस्ती दर पर उच्च गुणवत्ता की धार्मिक पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए गीता प्रेस प्रसिद्ध है। अब श्रीमद्भागवत महापुराण का चित्रमय प्रकाशन होने जा रहा है। इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




इससे पहले गीता प्रेस ने इसी तरह श्रीरामचरितमानस, श्रीमद्भगवद्गीता, गीता प्रबोधिनी, श्रीदुर्गासप्तशती, संक्षिप्त शिवपुराण और सुंदरकांड को भी चित्रमय रूप में प्रकाशित किया है। गीता और मानस के साथ अन्य धार्मिक ग्रंथों की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रबंधन ने अब श्रीमद्भागवत महापुराण को भी इसी फॉर्मेट में प्रकाशित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुस्तक का पहला खंड दो महीने में उपलब्ध होगा, जबकि दूसरे खंड का प्रकाशन उसके बाद शुरू होगा। गीता प्रेस 15 भाषाओं में धार्मिक ग्रंथों का प्रकाशन करता है। हिंदी भाषा में पहले चरण में लगभग 3,000 पुस्तकों का प्रकाशन किया जाएगा। पहले यह पुस्तक साधारण पेपर पर ही छपती थी।


वर्जन



पाठक काफी समय से श्रीमद्भागवत महापुराण को चित्रमय प्रकाशित करने की मांग कर रहे थे। 2021 में गीता के पहले संस्करण की मांग इतनी अधिक हुई कि पांच वर्ष के भीतर कई संस्करण प्रकाशित करने पड़े। आर्ट पेपर पर प्रकाशित पुस्तकों की बिक्री में काफी वृद्धि हो रही है।



- लालमणि तिवारी, प्रबंधक, गीता प्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed