{"_id":"68867888919697cb4a0b2b29","slug":"gorakhpur-news-now-you-can-book-your-desired-seat-in-roadways-bus-from-home-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1017828-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब घर बैठे बुक कर सकेंगे रोडवेज बस की मनचाही सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब घर बैठे बुक कर सकेंगे रोडवेज बस की मनचाही सीट
विज्ञापन
परिवहन निगम ने की यूपी राही मोबाइल एप की शुरूआत
गोरखपुर। रोडवेज यात्री अब घर बैठे मोबाइल एप के माध्यम से बस की मनचाही सीट बुक कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने एप यूपी राही लांच किया है। यह एप यात्रियों को न सिर्फ घर बैठे बस में यात्रा के लिए एडवांस सीट बुकिंग की सुविधा देगा, बल्कि उन्हें कैशलेस सुविधा भी प्रदान करेगा।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि यात्री इस एप पर सफर से संबंधित अपनी समस्याओं, चालक-परिचालक के व्यवहार, बस की स्थिति और अन्य संबंधित मुद्दों पर फीडबैक भी दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि यूपी राही एप के माध्यम से यात्री डिजिटल माध्यम से एसी और साधारण बस के टिकट बुक कर पाएंगे। एप डाउनलोड करने के बाद उन्हें सबसे पहले खुद का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पंजीकरण कराने के बाद वह एप पर मौजूद सभी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। बताया कि एप के माध्यम से यात्री टिकट बुक करने के लिए क्यूआर कोड, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या किसी भी अन्य डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल कर सकेंगे। बताया कि टिकट बुक करने के बाद यात्रियों को टिकट का प्रिटंआउट लेने की जरूरत नहीं होगी। एप पर ही टिकट बुकिंग का स्टेटस दिखाकर अपनी यात्रा कर सकते हैं।