फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Now three flights from Gorakhpur Airport to Mumbai

Gorakhpur News: गोरखपुर एयरपोर्ट से अब मुंबई के लिए तीन फ्लाइट

Fri, 28 Mar 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Now three flights from Gorakhpur Airport to Mumbai
उड़ानों की नई समय सारिणी जारीः मुंबई के लिए अकासा एयरलाइंस 30 मार्च से शुरू करेगी एक और उड़ान
विज्ञापन


गोरखपुर। एयरपोर्ट प्रशासन ने बृहस्पतिवार को उड़ानों की नई समय सारिणी जारी की। 30 मार्च से 25 अक्तूबर तक यह लागू रहेगी। इसके साथ ही अकासा एयरलाइंस मुंबई के लिए एक नई उड़ान शुरू करने जा रहा है। अकासा की फ्लाइट प्रतिदिन एयरपोर्ट से दिन में 11:15 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। नई उड़ान शुरू होते ही अब एयरपोर्ट पर 26 फ्लाइटाें का आवागमन होगा। इसके साथ ही अब मुंबई के लिए तीन फ्लाइट हो जाएंगी।

एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, हर फ्लाइट के बीच आधे घंटे का अंतर रखा गया है। 30 मार्च से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट सुबह 10:10 बजे उड़ान भरेगी। इसी तरह इंडिगो की हैदराबाद वाली फ्लाइट दोपहर 01:50, अकासा की बंगलूरू 02:05, इंडिगो की दिल्ली अपराह्न 03:50, स्पाइस जेट की दिल्ली शाम 04:10, इंडिगो की बंगलूरू 04:55, इंडिगो की कोलकाता 05:05, इंडिगो की मुंबई 05:55, स्पाइसजेट की मुंबई 06:40 बजे, अकासा की बंगलूरू 07:25 बजे, अलायंस एयर की दिल्ली 07:30 और स्पाइस जेट की दिल्ली की उड़ान रात आठ बजे से होगी।
विज्ञापन

वर्जन

30 मार्च से फ्लाइट के उड़ान की नई समय सारिणी जारी कर दी गई है। अक्तूबर तक यह लागू रहेगी। हर उड़ान के बीच में करीब आधे घंटे का अंतर रखा गया है।
- विजय कौशल, प्रभारी प्रचालन, एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed