फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Now heat will trouble you, heat wave is expected after May 15

Gorakhpur News: अब सताएगी गर्मी, 15 मई के बाद हीट वेव का अनुमान

Thu, 08 May 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Now heat will trouble you, heat wave is expected after May 15
बदला मौसम: तीखी धूप से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान, पहुंचेगा 40 डिग्री के पार
विज्ञापन

गोरखपुर। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद मंगलवार को तापमान 32 डिग्री सेल्सियस आ गया था। वहीं बुधवार को तीखी धूप से इसमें पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बृहस्पतिवार से तापमान में और वृद्धि होगी और पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। अगले सप्ताह से हीट वेव (लू) की भी संभावना है।
हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार की रात व मंगलवार को दिन में कई जगह बारिश हुई। इसके चलते मंगलवार को तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहा। इसके बाद बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता समाप्त होने के बाद धूप तीखी हो गई। इससे दोपहर में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के खत्म होने से तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। इस सप्ताह तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अगले सप्ताह पारा 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है, जिसके बाद हीट वेव की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed