फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Now every month information will have to be given about destroying expired goods

Gorakhpur News: अब हर महीने एक्सपायर माल नष्ट कराने की देनी होगी जानकारी

Sat, 22 Mar 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Now every month information will have to be given about destroying expired goods
एक्सपायरी माल पर निगरानी के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिए निर्देश
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र में चलाया जाएगा विशेष अभियान, मिलावटखोरों पर होगी कार्रवाई
गोरखपुर। शहर में नमकीन, कोल्ड ड्रिंक्स, मसाले और हल्दी से लेकर तमाम अन्य खाने-पीने की सामग्री में खराब (एक्सपायर) माल खपाने के मामले पकड़े जाने के बाद अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। अब एजेंसियों व बड़े स्टाकिस्टों को हर महीने एक्सपायर माल व उन्हें नष्ट कराने की जानकारी देनी होगी। ज्यादे मात्रा में सामग्री नष्ट कराने के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग का भी एक अफसर वहां मौजूद रहेगा।
शहर में बड़े पैमाने पर मिलावट का धंधा चल रहा है। इसमें नया खेल यह आया है कि धंधेबाज बाजार से एक्सपायर माल खरीद लेते हैं और उसका पैकेट हटाकर उसे खुले में बेच देते हैं। एजेंसी से यह माल तो औने-पौने दाम पर खरीदा जाता है और लेकिन लोगों को यह असली कीमत पर मिलता है, जिससे धंधेबाज कई गुना मुनाफा कमाते हैं। वहीं, लोग यह खराब और मिलावटी सामान खाकर बीमार होते हैं।
विज्ञापन

--
चैत्र नवरात्र से पहले शुरू होगा विशेष अभियान
व्रत में खाए जाने वाले सामानों में भी बड़े पैमाने पर मिलावट का खेल चल रहा है। कुट्टू का आटा, रामदाना मिलावटी मिल चुका है। सड़े फलों पर स्टीकर लगाकर बेचने व जूस में भी मिलावट पकड़ी जा चुकी है। इसलिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस बार चैत्र नवरात्र से पहले शहर में विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोल्ड ड्रिंक्स विक्रेताओं ने जमा किए बिल
बीते दो दिन में शहर में जिन कोल्ड ड्रिंक्स के स्टाकिस्टों के यहां छापा मारा गया, उनके संचालकों ने शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग में अपने माल की खरीद से संबंधित बिल जमा किए। अब विभागीय अफसर इनका परीक्षण कर रहे हैं।

--
कोट
मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अब यह निर्देश जारी किया गया है कि एक्सपायर सामग्री के बारे में हर महीने एजेंसी संचालक विभाग को भी अवगत कराएंगे। बड़ी मात्रा में सामग्री गोदाम में होने पर उसे नष्ट कराने के दौरान विभाग का भी एक अफसर वहां मौजूद रहेगा। इसके अलावा नवरात्र से पहले विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।
- डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed