फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Now enjoy water craft in the waves of Ramgarhtal.

Gorakhpur News: रामगढ़ताल की लहरों में अब लीजिए वाटर क्राफ्ट का आनंद

Wed, 18 Dec 2024 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Now enjoy water craft in the waves of Ramgarhtal.
गोरखपुर। मुंबई के मरीन ड्राइव की तरह विकसित रामगढ़ताल पर्यटन के लिए खास बना हुआ है। रामगढ़ताल में अब वाटर क्राफ्ट का भी आनंद ले सकेंगे। नौका विहार के प्लेटफॉर्म नंबर सात से इसका संचालन शुरू कर दिया गया है। इसमें एक साथ 60 से 70 लोग बैठक कर भ्रमण कर ताल का नजारा देख सकते हैं। वाटर क्राफ्ट में वाश रूम की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


ताल में अभी लेक क्वीन क्रूज और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के साथ मोटर बोट, स्पीड बोट और जेट स्कीइंग की सुविधा लोगों को मिल रही थी। नौका विहार के प्लेटफाॅर्म नंबर सात से नाव के संचालन की जिम्मेदारी लेने वाली फर्म श्रीगणेश ट्रेडर्स ने गोवा से करीब 50 लाख रुपये में वाटर क्राफ्ट को खरीदा है। इसमें एक साथ 60 से 70 लोग बैठक कर ताल के भ्रमण का लुत्फ उठा सकते हैं। इसमें सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध हैं। इसमें डबल इंजन लगा हुआ है। ताल में भ्रमण के दौरान पर्यटकों की सुविधा को ख्याल में रखते हुए इसमें वाशरूम की भी सुविधा प्रदान की गई है। इसमें पानी की लहरों के बीच लोग पिकनिक मना सकते हैं और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

----
नाव के आकार में बना है वाटर क्राफ्ट
वाटर क्राफ्ट एक प्रकार की नाव है जो पानी पर चलती है। लोगों को इसके ऊपर बैठकर पानी की लहरों का आनंद लेने का मौका मिलता है। रामगढ़ताल में वाटर क्राफ्ट की सुविधा शुरू होने से लोगों को एक नया और रोमांचक अनुभव मिल रहा है। इसमें लाइटिंग होने से रात में इसका नजारा लोगों को आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
50 रुपये किराया है निर्धारित
फर्म ने रामगढ़ताल में वाटर क्राफ्ट के संचालन के लिए 50 रुपये किराया निर्धारित किया है। पर्यटकों को लेकर यह नाव ताल में करीब 20 मिनट तक भ्रमण कराएगी।
----
वर्जन...
रामगढ़ताल में पर्यटकों की सुविधाओं को ख्याल में रखकर नए-नए बदलाव किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वाटर क्राफ्ट की सुविधा को प्रारंभ किया गया है। आने वाले समय में अन्य कई सुविधाएं शुरू की जानी हैं।
आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed