{"_id":"66ecc7d5cb2d9fee0d07fa64","slug":"gorakhpur-news-now-electric-buses-will-run-from-gorakhnagari-to-ayodhya-and-varanasi-also-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-689940-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब गोरक्षनगरी से अयोध्या और वाराणसी के लिए भी चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब गोरक्षनगरी से अयोध्या और वाराणसी के लिए भी चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
Fri, 20 Sep 2024 06:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। अब गोरखपुर से अयोध्या और वाराणसी के लिए भी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा 20 इलेक्ट्रिक बसों के भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। दिसंबर के पहले सप्ताह में इन बसों के जनपद में आने की उम्मीद जताई जा रही है।
परिवहन निगम के अधिकारियाें ने बताया कि बसाें काे नौ रूटों पर चलाया जाएगा। सभी इलेक्ट्रिक बसें गोरखपुर से ही चलेंगी। अभी तक परिवहन निगम की साधारण बसों से लोग अयोध्या, वाराणसी आदि जगहों की यात्रा करते थे। इन बसों के आ जाने से लोगों के पास एसी इलेक्ट्रिक बसों का विकल्प भी मिल जाएगा।
ये बसें लोगों का सोनौली, आजमगढ़, गाजीपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, पडरौना, तमकुही रोड, देवरिया व भागलपुर से जोड़ेंगी। इलेक्ट्रिक बसें दिसंबर से सड़काें पर फर्राटा भरने लगेंगी। बसों के मिल जाने के बाद इसका किराया भी रूट के अनुसार तय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन रूटों पर चलेंगी इतनी बसें
गोरखपुर-आजमगढ़-वाराणसी के लिए तीन बस
गोरखपुर-गाजीपुर-वाराणसी के लिए तीन बस
गोरखपुर-अयोध्या के लिए चार बस
गोरखपुर-सोनौली के लिए तीन बस
गोरखपुर-महराजगंज-ठूठीबारी के लिए दो बस
गोरखपुर-सिद्धार्थनगर के लिए एक बस
गोरखपुर-पडरौना के लिए एक बस
गोरखपुर-तमकुही रोड के लिए दो बस
गोरखपुर-देवरिया-भागलपुर के लिए एक बस
वर्जन
दिसंबर के पहले सप्ताह तक 20 इलेक्ट्रिक बसें जिले को मिल जाएंगी। इनकाे नौ रूटों पर चलाया जाएगा। लोगों को एसी बस में यात्रा करने का विकल्प मिल जाएगा।
- लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम