{"_id":"6898faf34cee3278dd062aae","slug":"gorakhpur-news-now-consumers-will-get-electricity-supply-even-after-feeder-breakdown-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1033036-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब फीडर ब्रेकडाउन के बाद भी उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब फीडर ब्रेकडाउन के बाद भी उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
शहर में 32 आरएमयू लगाए जाएंगे, उपकेंद्रों के फीडर रिंग मेन यूनिट से जुड़ेंगे
घंटों बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
गोरखपुर। महानगर में बिजली सप्लाई भी अब पूरी तरह स्मार्ट होगी। ब्रेकडाउन होने के बाद भी शहरवासियों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इसके लिए बिजली निगम ने कवायद शुरू कर दी है। सभी उपकेंद्रों के फीडरों को रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) से जोड़ा जाएगा। इससे एक फीडर ब्रेक डाउन होने से आरएमयू के जरिये दूसरे फीडर से आपूर्ति दी जा सकेगी।
बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम योजना के तहत शहर में 19 रिंग मेन यूनिट पहले ही लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा बिजनेस प्लान के तहत शहर के उपकेंद्रों पर सवा करोड़ की लागत से 32 रिंग मेन यूनिट सिस्टम लगाए जाएंगे। स्कॉडा सिस्टम के तहत मानव रहित व्यवस्था करने की भी कवायद चल रही है, जो आने वाले दिनों में सहायक सिद्ध होगी।
आरएमयू एक ऐसा उपकरण है, जिसके माध्यम से एक फीडर के बंद होने पर रिंग मेन यूनिट सिस्टम के जरिये दूसरे फीडर से बिजली आपूर्ति की जा सकेगी। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। विगत दिनों निर्माण कार्यों के दौरान बिजली विभाग की अंडरग्राउंड केबल कट जाने के कारण उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा था। अब आरएमयू की सहायता से बिजली बहाल होने तक दूसरे फीडर से बिजली दी जा सकेगी।
विज्ञापन
--
कोट
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड निदेशक तकनीकी ई. जितेंद्र नलवाया की ओर से गोरखपुर जिले के तकनीकी कार्यों की समीक्षा के दौरान रिंग मेन यूनिट को लेकर यह निर्देश दिए गए हैं। इसमें 32 आरएमयू स्वीकृत हो गए हैं। ये जल्द ही लगाए जाएंगे।
-लोकेंद्र बहादुर सिंह, अधीक्षण अभियंता शहरी