फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Notice issued to suspended officers for not returning mobile phones

Gorakhpur News: निलंबित अधिकारियों को मोबाइल फोन वापस न करने पर नाेटिस

Wed, 30 Jul 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Notice issued to suspended officers for not returning mobile phones
पीएसी महिला रिक्रूट्स हंगामा प्रकरण ::
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने नए की बजाय लौटा दिया पुराना मोबाइल फोन
गोरखपुर। महिला रिक्रूट हंगामा मामले में जहां एक तरफ अब तक मिली खामियों में लगातार सुधार लाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ निलंबन के बाद विभाग के बजट से खरीदे गए मोबाइल फोन वापस न लौटाने पर निलंबित दोनों अधिकारियों को नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है। जवाब न देने पर उसे अवमानना मानते हुए दोषी भी ठहराया जा सकता है।
दरअसल, महिला रिक्रूटों के हंगामे के बाद शासन ने पीएसी के कमांडेंट आनंद कुमार और आरटीसी प्रभारी संजय राय को निलंबित कर दिया था। आराेप है कि हटाए जाने के बाद भी उन्होंने विभाग के बजट से खरीदे गए मोबाइल फोन को वापस नहीं लौटाया। उन्होंने महज सिम कार्ड ही लौटाया था। उनके स्थान पर तैनात नए अधिकारियों ने सख्ती दिखाई तो उन लोगों ने नए के बजाए पुराना मोबाइल फोन लौटा दिया। इधर, मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। सूत्रों के अनुसार, यदि अधिकारियों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया तो इसे अवमानना मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन

--
विभागीय कार्रवाई के साथ दर्ज हो सकता है केस
सूत्रों के अनुसार, जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। निलंबित अधिकारियों की गड़बड़ियां भी परत दर परत खुलती जा रही हैं। सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उन पर विभागीय कार्रवाई के साथ केस भी दर्ज कराया जा सकता है। इधर, सेनानायक निहारिका शर्मा इस संबंध में कुछ भी बोलने से इन्कार कर रही हैं। अब पीएसी गेट पर सख्ती भी बढ़ा दी गई है। हर बाहरी आने-जाने वालों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed