फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Not an attempt to kidnap, but molested real sisters

Gorakhpur News: अपहरण की कोशिश नहीं, सगी बहनों से की थी छेड़खानी

Tue, 07 Oct 2025 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Not an attempt to kidnap, but molested real sisters
पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ दर्ज किया केस, भेजा गया बाल सुधार गृह
विज्ञापन

गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र में किशोर ने सगी बहनों को अगवा करने की कोशिश नहीं, छेड़खानी की थी। इसका पर्दाफाश पुलिस की जांच में हुआ। पुलिस ने मामले में पीड़ित बहनों के पिता की तहरीर 15 वर्षीय किशोर के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सोमवार शाम किशोर को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली नाबालिग बहनें रविवार शाम घर से 500 मीटर दूर स्थित दुकान पर पेंसिल लेने के लिए निकली थीं। वापसी में सफेद कुर्ता-पायजामा पहने एक किशोर ने बच्चियों को पकड़ने की कोशिश की। उनके शोर मचाने और पास में मौजूद कुत्ते के भौंकने पर मोहल्ले के लोग जुटे तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बच्चियों के बयानों के आधार पर आरोपी की पहचान की। आरोपी किशोर खलीलाबाद के एक मदरसे में पढ़ता है। कुछ दिनों की छुट्टी पर घर आया था।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। उसे बाल सुधार गृह भिजवा दिया गया है। साथ ही दोनों बहनों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं।
सड़क पर गिरे 500 रुपये ढूंढ रहा था, कुत्ते के डर से भाग निकला
पकड़े गए किशोर ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। रास्ते में उसका 500 रुपये का नोट गिर गया। रुपये ढूंढते हुए वह कॉलोनी में पहुंच गया। वहां कुत्तों के भौंकने और इलाके के लोगों के एकत्रित होने पर भाग निकला था। हालांकि पुलिस ने जब कॉलोनी में जाने की वजह पूछी और सीसीटीवी फुटेज दिखाया तो उसने चुप्पी साध ली। बाद में किशोर ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम को दोस्तों के साथ घूमते हुए उसने दोनों बहनों का पीछा किया। सुनसान जगह पर छेड़खानी के साथ रुमाल से मुंह बांधने की कोशिश की थी। बच्चियों के शोर मचाने पर लोग जुटे तो वह भाग गया। पुलिस ने देर रात घर से आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के लिए पेंसिल लेने गई थीं दोनों बहनें
पीड़ित नाबालिग बहनों ने बताया-सोमवार से उनकी परीक्षा शुरू होनी थी। लिहाजा दोनों बहनें मां से रुपये लेकर नुक्कड़ पर पेंसिल लेने गई थीं। वापसी में दोनों बहनें हंसते हुए आ रही थीं। तभी आरोपी ने उन्हें जबरिया रोक कर बैड टच किया। शोर मचाने पर वहां मौजूद कुत्ते भौंकने लगे तो मोहल्ले के लोग बाहर आ गए। इसके बाद आरोपी भाग गया। देर रात पुलिस ने घर आकर उनसे पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed