{"_id":"67d9c4ac4edeab9d6f06e90c","slug":"gorakhpur-news-northeast-railway-earned-rs-200-crore-from-scrap-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-873850-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे ने स्क्रैप से कमाए 200 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे ने स्क्रैप से कमाए 200 करोड़ रुपये
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन स्क्रैप निस्तारण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। इससे रेल राजस्व की प्राप्ति के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रेल प्रशासन के प्रयासों को नई गति मिली है। पूर्वोत्तर रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्क्रैप बेचकर 200 करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित की है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि स्क्रैप निस्तारण के परिणामस्वरूप रेल परिसर
एवं रेल लाइनों के किनारे पड़ी निराकृत सामग्रियों के निस्तारण से यह स्थल स्वच्छ एवं साफ-सुथरे हो
रहे हैं। बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में फरवरी तक ‘मिशन जीरो स्क्रैप‘ के तहत स्क्रैप
निस्तारण से 200.33 करोड़ से ज्यादा की आय हुई।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के तहत रेल परिसरों तथा रेल पटरियों के किनारे पड़े हुए अवांछित एवं निष्प्रयोज्य सामग्री, परित्यक्त इमारतों एवं आवासों की पहचान कर
निस्तारण किया गया है, जिससे रेल राजस्व प्राप्त होने के साथ ही रेल परिसर तथा रेल पटरियों को स्वच्छ रखने में भी सफलता मिली है।