फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: North Eastern Railway and Central Railway jointly received the award

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे और मध्य रेलवे को संयुक्त रूप से मिला पुरस्कार

Sun, 22 Dec 2024 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: North Eastern Railway and Central Railway jointly received the award
गोरखपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सभी क्षेत्रों में ओवर ऑल उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूर्वाेत्तर रेलवे एवं मध्य रेलवे को संयुक्त रूप से गोविंद वल्लभ पंत शील्ड प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के चार अधिकारियों/ कर्मचारियों सहित भारतीय रेल के कुल 101 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके असाधारण योगदान के लिए 69वां अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2024 प्रदान किया गया।
विज्ञापन

जीएम सौम्या माथुर और एजीएम दिनेश कुमार सिंह ने पुरस्कार लिया। संरक्षा शील्ड जीएम सौम्या माथुर तथा प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मुकेश मेहरोत्रा तथा रेल मदद पोर्टल के माध्यम से प्राप्त यात्रियों के परिवादों के त्वरित निस्तारण हेतु जीएम सौम्या माथुर तथा अपर महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह को रेल मदद शील्ड प्रदान किया गया। वरिष्ठ कोचिंग डिपो अधिकारी गोरखपुर बलराम ने कोचिंग डिपो, गोरखपुर में आरडीएसओ आशोधनों को लागू कराकर व्हील सेलिंग में 30 प्रतिशत तथा स्प्रिंग ब्रेकेज में 40 प्रतिशत कमी लाई है। उन्होंने 570 वातानुकूलित कोचों में फायर स्मोक डिटेक्शन सिस्टम लगाए जिससे लागत में दो करोड़ की कमी आई।
विज्ञापन

रेल मदद पोर्टल से प्राप्त परिवादों के त्वरित निस्तारण हेतु रेल मदद शील्ड पूर्वोत्तर रेलवे को प्राप्त हुई। परिवादों के गुणवत्ता युक्त निस्तारण पर परिवादकर्ताओं ने उत्कृष्ट प्रतिक्रिया दी है। पूर्वोत्तर रेलवे पर अच्छे संरक्षा रिकार्ड एवं कार्यों को देखते हुए संरक्षा शील्ड प्रदान की गई। पूर्वोत्तर रेलवे को सभी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन के लिए गोविंद वल्लभ पंत शील्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed