फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: No space on the runway... 159 passengers were stuck in the plane for one and a half hours

Gorakhpur News: रनवे पर स्पेस नहीं...डेढ़ घंटे विमान में ही फंसे रहे 159 यात्री

Wed, 12 Mar 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: No space on the runway... 159 passengers were stuck in the plane for one and a half hours
दिल्ली से पांच घंटे की देर से आई स्पाइसजेट की फ्लाइट, एयरपोर्ट के टैक्सी वे पर फंसी
विज्ञापन

छह घंटे 43 मिनट देर से फिर इस विमान ने दिल्ली के लिए भरी उड़ान
गोरखपुर। यात्रियों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को दिल्ली से पांच घंटे देर से आई स्पाइसजेट की फ्लाइट एयरपोर्ट के रनवे पर स्पेस नहीं होने की वजह से डेढ़ घंटे टैक्सीवे पर खड़ी रही। इसकी वजह से 159 यात्रियों को विमान में ही बैठे रहना पड़ा। बाद में स्पेस मिलने पर यात्रियों को राहत मिली। छह घंटे 43 मिनट देर से इस विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
सिग्नल नहीं मिलने की वजह से यह समस्या आई। फ्लाइट एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद यात्रियों के परिजन और गोरखपुर से दिल्ली जाने वाले यात्री भी परेशान रहे। वहीं अंदर फंसे यात्री भी परेशान रहे। इससे पहले रविवार को भी एक विमान के रनवे पर खराब होने की वजह से कई विमानों का संचालन प्रभावित हुआ था और लगभग 2200 यात्री परेशान हुए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को स्पाइस जेट की दिल्ली से दोपहर 12:45 बजे आने वाली फ्लाइट तकनीकी कारणों से दिल्ली से देर से उड़ी और पांच घंटे देर से शाम 05:43 बजे एयरपोर्ट पर उतरी, लेकिन रनवे पर स्पेस नहीं होने के कारण उसे टैक्सी वे पर ही रोकना पड़ा। डेढ़ घंटे तक यात्री फ्लाइट में बैठकर बाहर निकलने का इंतजार करते रहे। शाम 07:16 बजे सिग्नल मिला और फ्लाइट रनवे पर पहुंची। इसके बाद 7:30 बजे यात्री बाहर निकले। इसके बाद छह घंटे 43 मिनट देर से रात 07:58 बजे फ्लाइट 20 यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई। इसके अलावा स्पाइस जेट की दिल्ली जाने वाली दूसरी फ्लाइट 29 मिनट देर से शाम 05:24 बजे उड़ान भरी। इंडिगो की बंगलूरू और मुंबई जाने वाली फ्लाइट 25 और 27 मिनट देर से उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

स्पाइस जेट को जारी हुई एडवाइजरी
रविवार को स्पाइस जेट की फ्लाइट रनवे पर ही खराब हो गई थी। लेकिन इंजीनियर के नहीं होने की वजह से उसे रनवे से हटाने में चार घंटे का समय लगा। दूसरी कंपनी के इंजीनियर ने तकनीकी दिक्कत को दूर कर फ्लाइट को रनवे से हटाया था। इसके बाद 24 घंटे बाद सोमवार को स्पाइस जेट की फ्लाइट उड़ान भरी। इसको लेकर एयरफोर्स की तरफ से स्पाइस जेट का एक एडवाइजरी जारी की गई। इसमें स्पाइस जेट के इंजीनियर को एयरपोर्ट पर भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें। ताकि भविष्य में ऐसी परेशानी दोबारा सामने ना आए।
----------------------
कोट-
तकनीकी खराबी के कारण स्पाइस जेट की फ्लाइट दिल्ली से देर से आई है। यहां से देर से ही 20 यात्रियों को लेकर फ्लाइट ने उड़ान भरी है।
- आरके पराशर, निदेशक, एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed