{"_id":"6701ced0442809e79d0b4ef7","slug":"gorakhpur-news-no-room-in-major-trains-from-diwali-to-chhath-specials-also-full-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-707237-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिवाली से छठ तक प्रमुख ट्रेनों में नो रूम, स्पेशल भी भरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिवाली से छठ तक प्रमुख ट्रेनों में नो रूम, स्पेशल भी भरी
विज्ञापन
गोरखपुर। दिवाली से छठ तक दिल्ली से गोरखपुर आने के लिए प्रमुख ट्रेनों में बुकिंग फुल हो गई है। बिहार संपर्क क्रांति समेत कई ट्रेनों में फर्स्ट एसी में भी वेटिंग टिकट नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, पूर्वोत्तर रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 175 से अधिक ट्रेनों की घोषणा कर दी है, जिसमें से लगभग 50 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में गोरखपुर रूट पर चलाई जाएंगी। फिर भी यात्रियों को अभी कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है।
गोरखपुर और आसपास के जिलों के जो लोग दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, जालंधर, लुधियाना आदि शहरों में रोजगार के लिए गए हैं, वे दिवाली से छठ के बीच गांव लौटते हैं। बहुत से लोग केवल पूजा-पाठ तो कुछ लोग मांगलिक कार्यों के लिए भी आते हैं। भीड़ से बचने के लिए इस बार रेलवे ने महीने भर पहले ही ट्रेनों की घोषणा शुरू कर दी थी, लेकिन सबसे पहली प्राथमिकता प्रमुख ट्रेनों की रही। स्थिति यह है कि वैशाली एक्सप्रेस में 28 अक्तूबर से लेकर सात नवंबर तक सारी सीटें वेटिंग में हैं। बिहार संपर्क क्रांति में इस कदर भीड़ है कि 28 अक्तूबर से पांच नवंबर तक फर्स्ट एसी में भी नो रूम है। यही हालत गोरखपुर से मुंबई के बीच चलने वाली काशी एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस व अन्य प्रमुख ट्रेनों का है। सभी 25 अक्तूबर से लेकर पांच नवंबर तक सीटें फुल हो चुकी हैं। स्पेशल ट्रेनों में करीब 80 फीसदी सीटें भर चुकी हैं।
-- -- -
अब बढ़ा रहे हैं फेरा
प्रमुख ट्रेनों में भीड़ और स्पेशल ट्रेनों में भी तेजी से सीटें फुल होने के बाद अब पूर्वोत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों का फेरा भी बढ़ा दिया है। अब तक गोरखपुर के रास्ते बिहार जाने वाली चार ट्रेनों का फेरा बढ़ाया जा चुका है। इसके अलावा गोरखपुर से मुंबई के बीच भी दो ट्रेनों का फेरा बढ़ाया गया है।