फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: No place found in train and bus, going to Prayagraj by paying Rs 15 thousand by private taxi

Gorakhpur News: ट्रेन और बस में नहीं मिली जगह, प्राइवेट टैक्सी से 15 हजार देकर जा रहे प्रयागराज

Wed, 29 Jan 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: No place found in train and bus, going to Prayagraj by paying Rs 15 thousand by private taxi
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के सामने प्राइवेट टैक्सी की कतारें
विज्ञापन

स्लीपर बस से 1500 रुपये लग रहा किराया

गोरखपुर। महाकुंभ जाने के लिए ट्रेनों और बसों में भीड़ बढ़ी तो प्राइवेट गाड़ियों की मांग बढ़ गई। जिन लोगों को बस-ट्रेन में जगह नहीं मिली वो प्राइवेट टैक्सी बुक कर प्रयागराज के लिए जा रहे हैं। इसके लिए टैक्सी चालक 15 हजार रुपये तक वसूल रहे हैं।
मौनी अमावस्या पर प्रयागराज जाने के लिए सोमवार को यात्रियों की भीड़ बढ़ी तो इसका सबसे अधिक लाभ प्राइवेट टैक्सी और बस चालकों ने उठाया। दोगुने किराए में लोगों ने बुकिंग कराई। मंगलवार सुबह से दोपहर तक लोगों ने गाड़ी की बुकिंग कराई। मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन के पास टैक्सी चालक गाड़ी लगाकर खड़े थे। महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन में भीड़ देखकर सरदारनगर के रविंद्र पांडेय परिवार संग स्टेशन से बाहर आ गए। वहां एक टैक्सी चालक मिला जो प्रयागराज जाने के लिए तैयार हुआ। उसने दोनों तरफ का मिलाकर 18 हजार रुपये किराया बताया। रविंद्र ने कम करने को कहा तो 15 हजार में बात बनी। इसके बाद चार लोग उसमें बैठकर निकल गए।
विज्ञापन

बरगदवां के दिनेश सिंह अपने दोस्तों संग प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। ट्रेन में भीड़ देखकर पांचों ने निर्णय लिया कि टैक्सी से जाएंगे। इसके बाद बाहर से एकतरफ का नौ हजार रुपये तय कर वे प्रयागराज के लिए निकल गए। टैक्सी चालक अभिषेक ने बताया कि इन दिनों सबसे ज्यादा बुकिंग प्रयागराज के लिए मिल रही है। हालांकि, वहां जाकर जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्राइवेट बस वाले भी भीड़ का खूब लाभ उठा रहे हैं। स्लीपर बस में प्रयागराज जाने के लिए 1500 से 2000 रुपये तक वसूला जा रहा है।
-
स्टेशन पर रही भीड़
मंगलवार को भी महाकुंभ में जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। दोपहर एक बजे स्पेशल ट्रेन गई जिसमें चढ़ने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी। बहुत सारे यात्री स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed