फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: No need to wander for registry documents, see online

Gorakhpur News: रजिस्ट्री दस्तावेज के लिए भटकने की जरूरत नहीं, ऑनलाइन देखें

Mon, 30 Jun 2025 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: No need to wander for registry documents, see online
जिले में ऑनलाइन किए गए 15 साल के 6,83,492 दस्तावेज
विज्ञापन

दूसरे चरण में 90 से 2001 तक के रिकॉर्ड का होगा डिजिटाइजेशन
रजिस्ट्री, वरासत, गिफ्ट, पॉवर ऑफ अटार्नी, बंटवारा डीड सब होगा ऑनलाइन
गोरखपुर। अब जमीन के दस्तावेजों की जांच और रिकॉर्ड के लिए रजिस्ट्री दफ्तर भटकना नहीं पड़ेगा। सारे दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। फिलहाल, रजिस्ट्री विभाग ने 15 साल के 6,83,492 दस्तावेजों को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है। अब दूसरे चरण में वर्ष 90 से 2001 के रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन का काम शुरू होगा।

रजिस्ट्री विभाग में जमीनों की रजिस्ट्री, गिफ्ट, पॉवर ऑफ अटार्नी, बंटवारा, वरासत आदि के सारे दस्तावेजों को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके ऑनलाइन होने के बाद कोई भी व्यक्ति किसी दस्तावेज की जानकारी वेबसाइट पर देख सकेगा। इससे जमीनों के फर्जीवाड़ा पर तो रोक लगेगी ही जानकारी के लिए लोगों को भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। पहले चरण में वर्ष 2002 से 2017 तक के दस्तावेजों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। दस्तावेजों को nic.gov.in पर देखा जा सकता है। कुछ दस्तावेज स्पष्ट नहीं मिले हैं, उनका सत्यापन कराया जा रहा है। रजिस्ट्री विभाग के डीआईजी स्टांप कार्यालय में रिकॉर्ड को स्कैनिंग करने के लिए 10 से ज्यादा कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

-
ये फायदे होंगे
रिकॉर्ड खोजने में आसानी होगी
दस्तावेज आसानी प्राप्त कर सकेंगे
विभाग में रखे पुराने रिकॉर्ड खराब नहीं होंगे
कोर्ट केस में दस्तावेज प्रस्तुत करना आसान होगा


-



कोट

वर्ष 2002 से 2017 तक रजिस्ट्री विभाग में पंजीकृत सभी प्रकार के दस्तावेजों को डिजिटाइजेशन कर ऑनलाइन कर दिया गया है। दूसरे चरण में वर्ष 1990 से 2001 तक दस्तावेजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। दस्तावेजों के ऑनलाइन होने से जानकारी जुटाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संजय कुमार दुबे, एआईजी स्टांप



----

2002 से 2017 तक कहां-कितनी रजिस्ट्री

तहसील संख्या

सदर-1 154399

सदर-2 176999

खजनी 67401

बांसगांव 64432

सहजनवां 59029

चौरीचौरा 52406

गोला 64389

कैंपियरगंज 44437
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed