फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: No council school will be closed, Bal Vatika and Anganwadi will run

Gorakhpur News: बंद नहीं होगा कोई परिषदीय विद्यालय, चलेंगी बाल वाटिका और आंगनबाड़ी

Sun, 17 Aug 2025 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: No council school will be closed, Bal Vatika and Anganwadi will run
विलय के बाद खाली विद्यालयों में आंगनबाड़ी व बाल वाटिका चलाने की तैयारी
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में परिषदीय विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया चल रही है। विलय के बाद किसी भी विद्यालय को स्थायी रूप से बंद नहीं किया जाएगा। इनमें बाल वाटिका एवं आंगनबाड़ी का संचालन किया जाएगा।
जिले में कुल 190 विद्यालयों का विलय प्रस्तावित था लेकिन 31 विद्यालयों की दूरी और छात्रों की संख्या को देखते हुए विलय को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ और विद्यालयों का विलय रद्द किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रकार अभी जिले में कुल 159 विद्यालय विलय की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन

विलय के बाद जिन विद्यालय भवनों में कक्षाएं रिक्त हो गई हैं, वहां आंगनबाड़ी केंद्र शिफ्ट कर दिए गए हैं। कुछ भवनों में यह प्रक्रिया अभी जारी है। साथ ही इन विद्यालयों में बाल वाटिकाएं भी संचालित की जाएंगी, जिससे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा बेहतर ढंग से मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह बताया कि कोई भी विद्यालय बंद नहीं होगा। पेयरिंग व्यवस्था के तहत 50 छात्रों से कम और एक किलोमीटर से कम वाले विद्यालयों को नजदीकी विद्यालयों से जोड़ा गया है, ताकि पठन-पाठन प्रभावित न हो। उन्होंने सभी एआरपी, प्रधानाध्यापकों और शिक्षक संघ पदाधिकारियों से नामांकन बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed