{"_id":"68b60098c404db929f0173ab","slug":"gorakhpur-news-nirf-ranking-will-be-released-on-4th-mmmut-is-confident-ddu-is-also-hopeful-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1057133-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चार को जारी होगी एनआईआरएफ रैंकिंग, एमएमएमयूटी आश्वस्त, डीडीयू को भी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चार को जारी होगी एनआईआरएफ रैंकिंग, एमएमएमयूटी आश्वस्त, डीडीयू को भी आस
विज्ञापन
पिछले वर्ष एमएमएमयूटी ने तीन श्रेणियों में जगह बनाकर रचा था इतिहास
एमएमएमयूटी को इंजीनियरिंग संस्थानों में 84वां व देशभर के विश्वविद्यालयों में मिला था 94वां स्थान
गोरखपुर। नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) इस बार चार सितंबर को जारी होगी। इसे लेकर गोरखपुर के दो बड़े उच्च शिक्षण संस्थानों मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्साह का माहौल है। एमएमएमयूटी आश्वस्त है कि इस बार उसकी रैंकिंग में सुधार होगा तो डीडीयू भी टॉप-100 में आने को लेकर आस लगाए हुए है।
सत्र 2024 में एनआईआरएफ रैंकिंग के 9वें संस्करण में एमएमएमयूटी ने इतिहास रच दिया था। पहली बार इस प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने तीन श्रेणियों में टॉप-100 में स्थान बनाया था। तब देश के इंजीनियरिंग संस्थानों में 84वां, देशभर के ओवरऑल विश्वविद्यालयों में 94वां और देश के राज्य विश्वविद्यालयों के बीच 40वां स्थान प्राप्त किया था। उससे पहले एमएमएमयूटी को वर्ष 2020 में टॉप-200 में स्थान मिला था। जिन श्रेणियों में कम अंक मिले थे। इस बार उस पर काफी मेहनत की गई है। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन रैंकिंग में सुधार को लेकर आश्वस्त है।
डीडीयू ने पिछली बार भी इस प्रतिष्ठित रैंकिंग के लिए आवेदन किया था लेकिन तकनीकी कारणों से सूची से उसका नाम गायब हो गया था। उसके बाद डीडीयू प्रशासन ने इसके लिए काफी मेहनत की है।
विज्ञापन
-- -
भारत मंडपम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रैंकिंग
बताया जा रहा है कि इस बार नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान एनआईआरएफ रैंकिंग जारी करेंगे। यह समारोह चार सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित किया गया है।
-- -
कोट
पिछली बार विश्वविद्यालय ने तीन कैटेगरी में स्थान बनाने में सफलता हासिल की थी। काफी सुधारों के साथ इस बार आवेदन किया गया है। पूरा विश्वास है कि इस बार रैंकिंग में सुधार होगा।
- प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी
-- -
कोट
अपनी तरफ से रैंकिंग के लिए पूरा प्रयास किया गया है। उम्मीद है कि पहली बार विश्वविद्यालय एनआईआरएफ रैंकिंग में शामिल होगा। अगली बार के लिए भी अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू