फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Nine trees were cut without permission, stumps and roots were also burnt

Gorakhpur News: बिना अनुमति के काटे गए नौ पेड़, ठूंठ व जड़ों को भी जलाया

Wed, 20 Aug 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Nine trees were cut without permission, stumps and roots were also burnt
गोरखपुर। पीपीगंज स्थित एक विद्यालय के प्रधानाचार्य पर बिना अनुमति परिसर से नौ बड़े पेड़ कटवाने के गंभीर आरोप लगे हैं। इन पेड़ों की कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है।विद्यालय के पूर्व प्रबंधक ने इस मामले की शिकायत की है। शिकायत के बाद डीआईओएस ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। जांच टीम ने नौ पेड़ काटे जाने की पुष्टि की है। अब अंतिम रिपोर्ट के लिए वन विभाग की जांच का इंतजार है। शिकायत करने वाले प्रबंधक का आरोप है कि प्रिंसिपल ने नियमों को दरकिनार कर शीशम व यूकेलिप्टस के हरे-भरे पेड़ों की कटाई की गई। वन विभाग के रेंजर समर सिंह ने बताया कि यदि कोई पेड़ सुरक्षा के लिए खतरा बने तो विभागीय अनुमति से ही कटान संभव है लेकिन इस मामले में कोई अनुमति नहीं ली गई। वहीं, प्रिंसिपल का तर्क है कि पेड़ पहले से गिरे हुए थे और उनकी लकड़ी बेचकर विद्यालय के कार्यों में खर्च किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह का कहना है कि विद्यालय परिसर में पेड़ों की कटान की शिकायत पर शिक्षा एवं वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed