फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Nine Puja special trains will run for one trip today and tomorrow.

Gorakhpur News: आज और कल एक फेरे के लिए चलेंगी नौ पूजा स्पेशल ट्रेनें

Wed, 29 Oct 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Nine Puja special trains will run for one trip today and tomorrow.
आठ ट्रेनें छपरा से एलटीटी और आनंद विहार के बीच चलाई जाएंगी
विज्ञापन

गोरखपुर। छठ के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने नौ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये सभी ट्रेनें गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएंगी। आज और कल एक फेरे के लिए चलेंगी। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।

05587 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल 30 अक्तूबर को छपरा से रात 8:00 बजे चलेगी। गोरखपुर से रात 02:25 बजे चलकर तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस दोपहर 12:00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05588 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा पूजा स्पेशल 01 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से रात 10.05 बजे छूटकर तीसरे दिन छपरा भोर में 04:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


05589 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल अनारक्षित पूजा स्पेशल 30 अक्तूबर को छपरा से अपराह्न तीन बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से रात 9:25 बजे छूटकर दूसरे दिन आनंद विहार टर्मिनल सुबह 10:45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05590 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा अनारक्षित पूजा स्पेशल 31 अक्तूबर को आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर एक बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से देर रात 02:40 बजे छूटकर दूसरे दिन छपरा सुबह 09:00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



05083 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल 29 अक्तूबर को छपरा से रात 8:00 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से रात 02:25 बजे छूटकर तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस दोपहर 12:00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05084 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा पूजा स्पेशल 31 अक्तूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से रात 10:05 बजे छूटकर तीसरे दिन छपरा सुबह 04:45 बजे पहुंचेगी।
05085 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल अनारक्षित पूजा स्पेशल 29 अक्तूबर को छपरा से अपराह्न 3:00 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से रात 9:25 बजे छूटकर दूसरे दिन आनंद विहार टर्मिनल सुबह 10:45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05086 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा अनारक्षित पूजा स्पेशल 30 अक्तूबर को आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 1:00 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से रात 02:40 बजे छूटकर दूसरे दिन छपरा सुबह 09:00 बजे पहुंचेगी।

05082 लालकुआं-छपरा अनारक्षित पूजा स्पेशल 28 अक्तूबर को लालकुआं से रात 8:35 बजे चलाई गई और यह ट्रेन दूसरे दिन यानी 29 अक्तूबर को गोरखपुर से सुबह 09:15 बजे छूटकर छपरा दोपहर 2:55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed