फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Nine players of NER made a significant contribution in the victory of Indian Railways

Gorakhpur News: भारतीय रेलवे की जीत में एनईआर के नौ खिलाड़ियों का अहम योगदान

Wed, 28 May 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Nine players of NER made a significant contribution in the victory of Indian Railways
36वीं फेडरेशन कप के पुरुष वर्ग में पांच, महिला में चार खिलाड़ी एनईआर से थे शामिल
विज्ञापन

हैंडबॉल चैंपियनशिप की उप विजेता टीम यूपी से खेलीं चार खिलाड़ी
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 23 से 26 मई तक आयोजित हुई 36वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप के पुरुष और महिला वर्गों में भारतीय रेलवे विजेता रहा। रेलवे की इस जीत में एनईआर के नौ खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें पांच पुरुष और चार महिला खिलाड़ी शामिल रहीं। यूपी की महिला टीम भी पहली बार इस चैंपियनशिप में उप विजेता रही है। टीम में एनईआर की चार खिलाड़ी शामिल थीं।
फेडरेशन कप में इंडियन रेलवे टीम में पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से सुषमा, मोनिका, ज्योति और आशा ने प्रतिभाग किया। रेलवे की पुरुष टीम में नंद किशोर यादव, हैप्पी, भूपेंद्र, रविंद्र पाल और सुनील ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की टीम से एनईआर की मंजूला पाठक, मोनी चौधरी, प्रिया और मोना ने प्रतिभाग किया। एनईआर हैंडबॉल टीम के सहायक कोच राज कुमार यादव ने इंडियन रेलवे पुरुष टीम के मैनेजर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

महिला और पुरुष वर्ग में एनईआर के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर महाप्रबंधक सौम्या माथुर, अपर महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह, नरसा के अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता, महासचिव पंकज कुमार सिंह, हैंडबॉल के सचिव कृष्ण चंद्र सिंह और सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed