{"_id":"67784134b1e10a47b606a316","slug":"gorakhpur-news-nielt-inaugurated-as-deemed-university-new-courses-will-start-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-798367-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीम्ड यूनिवर्सिटी के रूप में नाइलेट का उद्घाटन, शुरू होंगे नए कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीम्ड यूनिवर्सिटी के रूप में नाइलेट का उद्घाटन, शुरू होंगे नए कोर्स
विज्ञापन
गोरखपुर। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलेट), डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का उद्घाटन गुवाहाटी में किया। गोरखपुर परिसर में इस सत्र से एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी और वीएलएसआई डिजाइन कोर्स शुरू होगा।
नाइलेट का रोपड़ (पंजाब) में मुख्य परिसर, आइजोल, अगरतला, औरंगाबाद, कालीकट, गोरखपुर, इंफाल, ईटानगर, केकरी, कोहिमा, पटना और श्रीनगर में स्थित 11 घटक इकाई हैं जो डीम्ड यूनिवर्सिटी के रूप में कार्य करेंगी। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलेट), एक स्वायत्त वैज्ञानिक सोसायटी है, जिसको शिक्षा मंत्रालय द्वारा विशिष्ट श्रेणी के तहत डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का दर्जा प्रदान किया गया है। नाइलेट गोरखपुर के निदेशक डॉ. धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पाठ्यक्रमों को इंडस्ट्री 4.0 के अनुसार डिजाइन किया गया है ताकि छात्र बाजार की मांगों के अनुरूप कौशल हासिल करें, जिससे वे पहले दिन से ही नौकरी के लिए तैयार हो सकें।
गोरखपुर में इस सत्र से एमटेक एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी और वीएलएसआई डिजाइन पाठ्यक्रम शुरू होगा। साथ ही बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शुरू किया जाएगा।