फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Niece's head broken in a dispute over house division, case filed against two uncles

Gorakhpur News: मकान के बंटवारे के विवाद में भतीजी का सिर फोड़ा, दो चाचा पर केस

Wed, 14 May 2025 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Niece's head broken in a dispute over house division, case filed against two uncles
गोरखनाथ इलाके की घटना, काफी दिनों से चल रहा बंटवारे का विवाद
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके के लच्छीपुर में मकान के बंटवारे के विवाद में युवती के सिर पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। पिता संजय कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने युवती के आरोपी चाचा शैलेंद्र सिंह, भूपेंद्र वीर सिंह सहित तीन लोगों पर हत्या की कोशिश, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

संजय कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वे चार भाई हैं। बड़े भाई से अलग शेष तीन भाई एक ही परिसर में रहते हैं। सभी का अलग-अलग भोजन बनता है। काफी दिनों से मकान बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। 11 मई की शाम के करीब छह बजे निजी कार्य से घर से बाहर थे। 25 वर्षीय पुत्री दीपशिखा सिंह अकेली थी। मकान के बंटवारे के विवाद में पुत्री के चाचा शैलेंद्र सिंह व भूपेंद्र वीर सिंह कहासुनी के बाद गाली देने लगे। विरोध पर बेटी के साथ मारपीट की। भूपेंद्र वीर सिंह ने लोहे की रॉड से पुत्री के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह बेहोश गई। अस्पताल में उपचार कराने के बाद सोमवार को केस दर्ज कराया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गोरखनाथ थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने बताया कि केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed