फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Newborn admitted in medical college dies during treatment

Gorakhpur News: मेडिकल काॅलेज में भर्ती नवजात ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sun, 27 Jul 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 27 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Newborn admitted in medical college dies during treatment
एक जुलाई की रात नवजात को बेंच पर छोड़ गए थे कार सवार
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन की टीम ने मेडिकल कॉलेज में कराया था भर्ती
गुलरिहा/जगदीशपुर। कुसम्ही जंगल स्थित वनटांगिया खाले टोला के पास बेंच पर मिले नवजात ने शुक्रवार को उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। चाइल्ड लाइन की टीम ने नवजात के शव को दफन कर दिया। बीते मंगलवार की देर रात कार सवार लोगों ने कुसम्ही जंगल स्थित वनटांगिया खाले टोला के पास नवजात को बेंच पर छोड़ दिया था। बुधवार की सुबह रोने की आवाज सुनकर पास के कालीचरन व मीरा देवी ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस व चाइल्ड लाइन की टीम ने नवजात को एम्स में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed