{"_id":"67b38cf0fee0c1f3da0c17fd","slug":"gorakhpur-news-new-sub-centres-will-be-built-in-divyanagar-and-naushad-capacity-of-khorabar-will-increase-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-843818-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिव्यनगर और नौसड़ में बनेंगे नए उपकेंद्र, खोराबार की क्षमता बढ़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिव्यनगर और नौसड़ में बनेंगे नए उपकेंद्र, खोराबार की क्षमता बढ़ेगी
विज्ञापन
खोराबार उपकेंद्र की भी बढ़ाई जाएगी क्षमता, बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में आएगा सुधार
गोरखपुर जोन को मिले 167 करोड, जोन दो को 218 करोड़ मिले
गोरखपुर। गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए बिजली निगम ने बिजनेस प्लान तैयार किया है। शहरी के दिव्य नगर और नौसड़ में दो नए विद्युत उपकेंद्र बनाए जाएंगे तथा खोराबार उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाई जाएगी। नए उपकेंद्रों के प्रभावी होने के बाद से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार आएगा। इसके लिए गोरखपुर जोन 167 करोड़ और जोन दो (कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया) 218 करोड़ रुपये मिले हैं।
बिजली निगम का बिजनेस प्लॉन पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली फॉल्ट की समस्या से भी राहत मिलेगी। साथ ही लोड बढ़ने के बाद भी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी। बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार 167 करोड़ रुपये से कार्य होने हैं। खोराबार में उपकेेंद्र की क्षमता बढ़ाने से यहां के उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी। पिछले वर्ष इस क्षेत्र में गर्मी में ज्यादा फॉल्ट होने की शिकायत मिली थी। साथ ही दिव्यनगर व नौसड़ में नए उपकेंद्र के निर्माण से उपकेंद्रों पर ज्यादा लोड नहीं रहेगा। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।
--
ये होेंगे कार्य
- 2283 लाख की लागत से दो विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण
-370 लाख की लागत से एक उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि
- 2975 लाख की लागत से 33 केवी लाइन निर्माण कार्य
-526.68 लाख की लागत से 33 केवी लाइन से संबंधित अन्य कार्य
-729 लाख की लागत से 11 केवी लाइन का निर्माण
-1013.60 लाख की लागत से जर्जर तार, केबल व पोल बदले जाएंगे
-1370.88 लाख की लागत से वितरण परिवर्तकों की स्थापना
-209.70 लाख की लागत से वितरण परिवर्तकों की क्षमता वृद्धि
-2049.49 लाख की लागत से अन्य विविध कार्य होंगे
--
कोट-
बिजनेस प्लान के तहत गर्मी के लोड से निपटने की तैयारी की गई है। गोरखपुर जोन को 167 करोड़ की लागत से कार्य होने हैं जिसे मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू कर कर दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी में बढ़े लोड से होने वाले फॉल्ट से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
-ई. लोकेंद्र बहादुर सिंह, अधीक्षण अभियंता शहरी