फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: New Gorakhpur: Process of compulsory acquisition started in three villages of Kusamhi.

नया गोरखपुर: कुसम्ही के तीन गांवों में शुरू हुई अनिवार्य अर्जन की प्रक्रिया

Fri, 20 Sep 2024 06:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 20 Sep 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: New Gorakhpur: Process of compulsory acquisition started in three villages of Kusamhi.
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने नया गोरखपुर के लिए कुसम्ही क्षेत्र के तीन गांवों में अनिवार्य अर्जन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को तीनों गांवों में लगभग 623 एकड़ जमीन के लिए धारा चार का प्रकाशन कराया गया है। इसके तहत अनिवार्य अर्जन की प्रक्रिया शुरू मानी जाती है।
विज्ञापन

विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी की ओर से चौरीचौरा तहसील के माड़ापार में लगभग 374 एकड़, सदर तहसील के कोनी गांव में 140 एकड़ एवं तकिया मेदनीपुर गांव में 109 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जीडीए की ओर से पहले किसानों से बातचीत का प्रयास किया गया था, लेकिन बात नहीं बनी थी। इन गांवों में जो गाटे लिए जाने हैं, उनका प्रकाशन कराया जा चुका है। दो महीने में इसके सामाजिक प्रभाव का अध्ययन करने के लिए एक फर्म का चयन भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

----
25 गांवों की 6000 एकड़ जमीन होनी है अधिग्रहित

नया गोरखपुर विकसित करने के लिए 25 गांव से कुल 6000 एकड़ जमीन चाहिए। पहले चरण में पिपराइच रोड के चार गांव मानीराम, रहमत नगर, सोनबरसा और बालापार की कुल 158.377 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इसमें बालापार में अबतक 224 किसानों से करीब 53 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराया जा चुका है। वहीं, कुशीनगर रोड के तीन गांव माड़ापार, कोनी, तकिया मेदनीपुर की कुल 251.819 हेक्टेयर जमीन के लिए किसानों से सहमति नहीं बनने पर धारा चार के तहत अनिवार्य अर्जन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन...
नया गोरखपुर के लिए तीन गांवों में जमीन खरीद की प्रक्रिया चल रही है। कुसम्ही क्षेत्र के तीन गांवों में लगभग 623 एकड़ जमीन के लिए अनिवार्य अर्जन की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। गांव में धारा चार का प्रकाशन करा दिया गया है। इसके अलावा किसानों से बातचीत भी जारी रहेगी।
आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed