फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: New captain will take over, Dr. Gaurav will be removed from his post

Gorakhpur News: नए कप्तान करेंगे कार्यभार ग्रहण, डॉ. गौरव की होगी विदाई

Wed, 07 May 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: New captain will take over, Dr. Gaurav will be removed from his post
अयोध्या के एसएसपी राज करन नैय्यर बने गोरखपुर के नए कप्तान
विज्ञापन

गोरखपुर के एसएसपी अयोध्या के बनाए गए नए कप्तान
गोरखपुर। प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात 14 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। गोरखपुर के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवार को अयोध्या का कप्तान बनाया गया है। वहीं अयोध्या के एसएसपी राज करन नैय्यर को गोरखपुर का नया कप्तान बनाया है। वह बुधवार को 41वें एसएसपी के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। वहीं डॉ. गौरव ग्रोवर की विदाई की जाएगी।
डॉ. गौरव ग्रोवर गोरखपुर में बतौर एसएसपी चार जुलाई 2022 से तैनात हैं। गोरखपुर में उनका करीब तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनका यहां से तबादला हुआ है। इतना लंबा कार्यकाल पूरा करने वाले पहले एसएसपी बने हैं। इससे पहले यहां 1965 में दो साल चार माह तक एक अफसर बतौर एसपी तैनात रहे थे।जिनका रिकॉर्ड डॉ. गौरव ग्रोवर ने तोड़ा है। अपने कार्यकाल में डॉ. गौरव ग्रोवर ने धोखाधड़ी के आरोपियों और मरीज माफियाओं पर कार्रवाई कर अंकुश लगाया। कार्यकाल में सबसे अधिक गैंगस्टर एक्ट के केस लिखे गए और हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसके साथ ही उन्होंने पर्ची व्यवस्था लागू कराई थी।
विज्ञापन


2012 बैच के आईपीएस अफसर हैं नैय्यर
राज करन नैय्यर 2012 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वे मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। साल 1987 में जन्मे राजकरन नैय्यर ने बायोटेक्नोलॉजी और एमटेक (नैनोटेक्नोलॉजी) में डिग्री हासिल की है। जून 2023 से वह अयोध्या के एसएसपी पद पर तैनात थे। इससे पहले सितंबर 2020 में जौनपुर के एसपी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed