फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: New Amrit Bharat will run from today via Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर के रास्ते आज से चलेगी नई अमृत भारत

Fri, 08 Aug 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: New Amrit Bharat will run from today via Gorakhpur
गोरखपुर। सीतामढ़ी से गोरखपुर होकर दिल्ली नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस शुक्रवार से चलेगी। रेल प्रशासन ने उद्घाटन के दिन स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सीतामढ़ी (बिहार) से जनसभा के दौरान इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। उधर, रेल प्रशासन ने ट्रेन को चलाने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

रेल प्रशासन के मुताबिक, सीतामढ़ी-दिल्ली-सीतामढ़ी नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ आठ अगस्त को 05599 सीतामढ़ी-दिल्ली उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में किया जाएगा। यह गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है।
विज्ञापन

05599 सीतामढ़ी-दिल्ली उद्घाटन स्पेशल 08 अगस्त को सीतामढ़ी से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान कर बैरगनिया से 3:20 बजे, रक्सौल से 4:15 बजे, नरकटियागंज से 5:20 बजे, बगहा से 6:25 बजे, सिसवा बाजार से रात 8:00 बजे, कप्तानगंज से 8:35 बजे, गोरखपुर से रात 9:40 बजे, बस्ती से 10:50 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 12:40 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 03:45 बजे, कानपुर सेंट्रल से सुबह 06:05 बजे, टुंडला से 09:15 बजे तथा गाजियाबाद से दोपहर 12:20 बजे छूटकर दिल्ली 2.00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन की खासियत : यात्री और सुरक्षा-गार्ड के बीच दो-तरफा संचार के लिए प्रत्येक कोच में इमरजेंसी टॉक बैक सिस्टम और गैर-एसी कोचों में फायर डिटेक्शन सिस्टम लगाया गया है। ट्रेन में बाहरी आपातकालीन लाइट्स की सुविधा भी दी गई है।

ऑन-बोर्ड कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम से रियल टाइम व्हील और बियरिंग की निगरानी होती है। हवाई जहाज की तर्ज पर रेडियम एलिमिनेटेड फ्लोरिंग स्ट्रिप, एयर स्प्रिंग बॉडी जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं, जिससे सफर आरामदायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed