फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: New Amrit Bharat train will run between Saharsa-Chehreta via Gorakhpur

Gorakhpur News: सहरसा-छेहरटा के बीच गोरखपुर होकर चलेगी नई अमृत भारत ट्रेन

Sat, 13 Sep 2025 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: New Amrit Bharat train will run between Saharsa-Chehreta via Gorakhpur
15 सितंबर को सहरसा से अपराह्न 3:30 बजे उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलेगी, पीएम दिखा सकते हैं हरी झंडी
विज्ञापन

ट्रेन सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ, मुरादाबाद और अंबाला कैंट के रास्ते जाएगी
गोरखपुर। सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) के बीच गोरखपुर के रास्ते नई अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। यह ट्रेन उद्घाटन स्पेशल के रूप में 15 सितंबर को चलाई जाएगी। इसके बाद नियमित शेड्यूल जारी होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के पूर्णिया में चुनावी जनसभा के दौरान ट्रेन को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखा सकते हैं।

रेलवे बोर्ड ने सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) ट्रेन को चलाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। रेल प्रशासन के मुताबिक, सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) उद्घाटन स्पेशल (05531) सहरसा से 15 सितंबर को अपराह्न 3:30 बजे चलेगी और सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, सिहो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर से भोर में 3:00 छूटकर, लखनऊ, मुरादाबाद और अंबाला कैंट के रास्ते दूसरे दिन छेहरटा दोपहर 12:35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

बाद में इस ट्रेन का नियमित शेड्यूल जारी किया जाएगा। गोरखपुर होकर जाने वाली यह चौथी अमृत भारत ट्रेन होगी। इसके अलावा छपरा-आनंद विहार वाया गोरखपुर अमृत भारत ट्रेन भी इसी महीने चलाने की तैयारी है। इस ट्रेन की रैक छपरा भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed