फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: NER: Vigilance team took away files related to stores, scrap and storage.

एनईआर: स्टोर, स्क्रैप और भंडारण से जुड़ी फाइलें साथ ले गई विजिलेंस टीम

Mon, 30 Sep 2024 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: NER: Vigilance team took away files related to stores, scrap and storage.
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के स्टोर और भंडार में भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई के साथ केंद्रीय एजेंसी की जांच आगे बढ़ रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक स्टोर, स्क्रैप और भंडारण से जुड़े फाइलों को विजिलेंस टीम अपने साथ लेकर रविवार को चली गई। टीम अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौपेंगी। टेंडर और उसमें बिचौलिए संग रुपयों के खेल में एक शिकायत पर सीबीआई ने दो केस दर्ज किए थे। अब सीबीआई इस केस से जुड़े तथ्यों की जांच और उनका सत्यापन करवा रही है।
विज्ञापन

सीबीआई ने स्टोर और भंडार में भ्रष्टाचार के मामले में दो केस दर्ज किए थे। जांच की गोपनीयता की वजह से दोनों एफआईआर बेहद गोपनीय थीं। दूसरी एफआईआर में मेटेरियल मैनेजर, पूर्वोत्तर रेलवे वीर बहादुर सिंह, विनय कुमार श्रीवास्तव, राकेश बंसल और दो अन्य पर केस दर्ज किया गया था। इसमें सीबीआई ने पांचवें आरोपी के साथ कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया था।
विज्ञापन

पहले केस में 10 नामजद और एक अन्य आरोपी था। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को रेलवे के दो अधिकारी आधिकारिक रूप से अवकाश लेकर सीबीआई को बयान दर्ज करवाने दिल्ली गए थे। एक का बयान शुक्रवार और दूसरे अधिकारी के साथ बिचौलिए का बयान शनिवार को सीबीआई अधिकारियों के सामने दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विनय श्रीवास्तव के फोन से मिले आवाज के रिकाॅर्ड, सीबीआई ने किए सुरक्षित

करीमनगर चौक चरगांवा के विनय श्रीवास्तव को सीबीआई ने इस मामले में बिचौलिए की भूमिका में पाया है। सीबीआई सूत्रों की मानें तो विनय के मोबाइल फोन में रेलवे के पांच अधिकारियों से बातचीत की रिकाॅर्डिंग मिली है। इसमें एक महिला अधिकारी भी है। उनमें दो अधिकारियों को सीबीआई ने शुक्रवार और शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।






सीबीआई ने आवाज की सैंपलिंग ली, केस डायरी करेगी मजबूत

सीबीआई ने मामले में रेलवे के दो अधिकारियों और केस में नामजद बिचौलिए को एक साथ बयान के लिए बुलवाया था। रेलवे अधिकारियों के बयान सीबीआई ने दर्ज किए। सीबीआई ने नमूने के तौर पर उनके आवाज के सैंपलिंग को आरक्षित किया। बिचौलिया विनय श्रीवास्तव के फोन में इन दोनों अधिकारियों के अलावा तीन और अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। सीबीआई इसी सप्ताह इन्हें भी दिल्ली बुलवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed