फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: NER Overall Champion in Indian Railway Wrestling Championship

Gorakhpur News: भारतीय रेलवे कुश्ती चैंपियनशिप में एनईआर ओवरऑल चैंपियन

Sat, 12 Oct 2024 04:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 
NER Overall Champion in Indian Railway Wrestling Championship
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की टीम कपूरथला में आयोजित 65वीं अखिल भारतीय रेलवे कुश्ती चैंपियनशिप में लगातार दूसरी बार ओवरऑल चैंपियन बनी है। एनईआर ने ग्रीको रोमन में तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीता। फ्री स्टाइल में भी दो कांस्य पदक जीतने में सफलता मिली है।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के ग्रीको रोमन स्टाइल में अरशद ने 55 किलो, मनीष ने 63 किलो एवं रोहित यादव ने 60 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। राम सिंह ने 87 किग्रा एवं सागर ने 72 किग्रा में रजत रजत पदक जीता। रामाश्रय यादव ने 60 किलो एवं प्रवेश ने 130 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। फ्री स्टाइल में सतीश ने 86 एवं गौरव बालियान ने 97 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

एनईआर की टीम प्रतियोगिता में कुल 170 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही। पश्चिम रेलवे 155 अंकों के साथ दूसरे और उत्तर रेलवे 153 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। इस उपलब्धि पर एनईआर की महाप्रबंधक सौम्या माथुर, अपर महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह, नरसा के अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, महासचिव पंकज कुमार सिंह, सहायक कुश्ती सचिव जय प्रकाश सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed