फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Nephew beats uncle with a stick in a road dispute, leads to death

Gorakhpur News: रास्ते के विवाद ने ले ली चाचा की जान, भतीजे ने डंडे से पीटा- जानिए कैसे बिगड़ी बात

Sun, 04 May 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 12:52 AM IST
सार

वहीं, पुलिस ने मृतक रमजान अली (50) का शव पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में रखवाया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात की गई है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब दो बजे अंसारी टोला के रमजान अली का भतीजे वसीम से रास्ते की जमीन को लेकर विवाद हुआ।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Nephew beats uncle with a stick in a road dispute, leads to death
मृतक चाचा रमजान अली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झंगहा। इलाके में रास्ते के विवाद में शनिवार दोपहर में मारपीट में भतीजे ने डंडे से चाचा को पीट दिया। घायलावस्था में अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। घटना झंगहा के मोतीराम अड्डा,अंसारी टोला की है। झंगहा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने मृतक रमजान अली (50) का शव पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में रखवाया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात की गई है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब दो बजे अंसारी टोला के रमजान अली का भतीजे वसीम से रास्ते की जमीन को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन


मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि वसीम ने डंडे से रमजान अली को पीट दिया। मारपीट में रमजान अली गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वसीम को भी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित परिवार ने अभी तहरीर नहीं दी है।

रास्ते के विवाद में हुई मारपीट
ग्रामीणों के मुताबिक, वसीम ने अपना घर बनाने के लिए जमीन का बैनामा कराया था। रमजान अली उसी जमीन में रास्ते की मांग कर रहे थे। इसका वसीम विरोध कर रहा था। इसको लेकर पहले कहासुनी हुई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई।


इस दौरान चोट दोनों को आईं, लेकिन रमजान के सिर में चोट लगने के कारण उनकी हालत बिगड़ने लगी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। इसको लेकर ग्रामीणों ने दोनों पक्ष को समझाया भी था, लेकिन वे मानने का तैयार नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed