फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Neena Thapa Cricket Academy won the inaugural match

Gorakhpur News: नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने जीता उद्घाटन मैच

Thu, 10 Apr 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Neena Thapa Cricket Academy won the inaugural match
मंडल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

मैच में तीन विकेट लेने वाले ऋषभ शर्मा बने मैच का मैन ऑफ द मैच
गोरखपुर। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार सेंट एंड्रयूज कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर हुआ। उद्घाटन मैच में नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने स्टार इलेवन को आठ विकेट से हराकर आगे की राह बनाई।
टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टार इलेवन की टीम 26.2 ओवरों में 97 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। इसमें अभिषेक यादव ने 29, शिव ने 17 और अरिहंत सिंह ने 15 रनों का योगदान दिया। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ऋषभ शर्मा ने तीन विकेट, आदित्य कुमार और आरूष कुमार ने दो-दो विकेट, केशव सिंह और अदव्य यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने मात्र 14 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर मैच को जीत लिया। कप्तान अर्णव निषाद ने 34 और अमन यादव ने 25, गोलू गुप्ता ने नाबाद 16 और आदित्य कुशवाहा ने नाबाद पांच रनों का योगदान दिया। स्टार इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्पित ने दो विकेट लिय। मैच के मैन ऑफ द मैच का ऋषभ शर्मा को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed