फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Navratri: Bhavani, your door is beautifully decorated... Gorakshanagari is filled with tunes

नवरात्र: प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...धुनों से सराबोर हुई गोरक्षनगरी

Thu, 02 Oct 2025 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Navratri: Bhavani, your door is beautifully decorated... Gorakshanagari is filled with tunes
रेलवे स्टेशन के सामने स्थापित दुर्गा प्रतिमा को देखने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की रेला।
श्रद्धालुओं ने पंडालों में किया मां दुर्गा के दर्शन, शाम से ही सड़कों पर दिखा रेला
विज्ञापन

देर रात तक मेले में की खदीदारी, जायके का लिया आनंद


गोरखपुर। शारदीय नवरात्र की नवमी पर बृहस्पतिवार को शहर जगमग हो उठा। प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी.. जैसे माता के भक्ति गानों की धुन से गोरखनगरी सराबोर हो रही थी। श्रद्धालुओं ने पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन किए और मेले का आनंद लिया। बुधवार शाम से देर रात तक पंडालों के पास व सड़कों पर मेले जैसा माहौल रहा। लोगों ने देर रात तक मेले में खरीदारी की व जायके का आनंद लिया।

दुर्गाबाड़ी का पंडाल इस बार भी अपनी बंगाली रीति-रिवाज के साथ शहर के लोगों का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। फूलों, दीपों और पारंपरिक कला से सजे मंडप में बंगाली शैली की देवी प्रतिमा श्रद्धालुओं का मन मोह रही हैं। यहां दशमी तिथि पर महिलाओं की ओर से सिंदूर खेला किया जाएगा। दूसरी ओर कालीबाड़ी पंडाल में न केवल धार्मिक अनुष्ठान हुए बल्कि संध्या आरती, ढाक वादन, भजन-कीर्तन, झाल वादन ने भी भक्तों को सुखद अनुभूति दी। लोको मैदान व रेलवे बालक इंटर कॉलेज डेयरी कॉलोनी के पंडाल में भी काफी चहल-पहल दिखी। लाल परिधान में पहुंचीं महिलाओं ने माता की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं कई स्थानों पर महिला मंडल और स्वयंसेवी संस्थाओं की तरफ से भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन




शहर के प्रमुख पंडालों में सजावट और भव्यता का अद्भुत मेल देखने को मिला। शाम को पंडालों की झिलमिलाती रोशनी में पूरी गोरक्षनगरी डूब गई। हर पंडाल ने अपनी अनूठी थीम और कलात्मकता से श्रद्धालुओं को आकर्षित करता रहा। रेलवे स्टेशन पर लगने वाले पंडाल पर इस बार 15 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई है। पूर्व एमएलसी स्व. सुदामा सिंह ने यहां देवी पूजा शुरू की थी। इसके बाद उनके परिवार के लोग इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। समिति के संयोजक अभय सिंह बताते हैं कि रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होती है। इसलिए सभी व्यवस्थाओं का खास ध्यान रखना पड़ता है। मोहद्दीपुर में आधुनिकता और भक्ति का मिश्रण देखने को मिला। वहीं, असुरन चौक पंडाल ‘नारी शक्ति’ थीम पर आधारित है। इस पंडाल ने देवी स्वरूप के साथ सामाजिक संदेश भी दिया। यहां पहले दिन लगी सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह के चित्र ने पूरे शहर का ध्यान आकृष्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed