फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Nautanwan-Durg weekly express will not run this week

Gorakhpur News: नौतनवां-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस इस सप्ताह नहीं चलेगी

Tue, 01 Oct 2024 05:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Nautanwan-Durg weekly express will not run this week
गोरखपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के शहडोल-न्यू कटनी रेल खंड स्थित बीरसिंहपुर स्टेशन पर तीसरी लाइन की कमिशनिंग के लिए नाॅन इंटरलाॅक कार्य होना है। इस कारण कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मार्ग परिवर्तन के चलते दुर्ग से 03 अक्टूबर को चलने वाली दुर्ग-नौतनवां साप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। नौतनवां से 05 अक्टूबर को चलने वाली नौतनवां-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन


--
जालंधर में रूट ब्लॉक के चलते बदलेगा ट्रेनों का रास्ता
गोरखपुर। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के जलंधर कैंट स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य के लिए ब्लॉक के चलते ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इसके चलते सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस अमृतसर के स्थान पर चंडीगढ़ में शार्ट टर्मिनेट होगी। दरभंगा से चलने वाली दरभंगा-जालंधर सिटी एक्सप्रेस जालंधर सिटी के स्थान पर अंबाला कैंट में शार्ट टर्मिनेट होंगी। कटिहार से 07 अक्टूबर को चलने वाली कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग लुधियाना-फिल्लौर-फगवाड़ा-जालंधर सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लुधियाना-फिल्लौर-नकोदर-जालंधर सिटी के रास्ते चलाई जाएगी। अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग जालंधर सिटी-लुधियाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जालंधर सिटी-नकोदर-फिल्लौर-लुधियाना के रास्ते चलाई जाएगी। अमृतसर से 02, 04, 06 एवं 09 अक्टूबर को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग जालंधर सिटी-लुधियाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जालंधर सिटी-नकोदर-फिल्लौर-लुधियाना के रास्ते चलाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed