{"_id":"68093aa12c02a8529407f04a","slug":"gorakhpur-news-nausad-bus-station-will-be-bustling-25-buses-will-run-from-26-april-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-910913-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौसड़ बस स्टेशन होगा गुलजार... 26 अप्रैल से चलेंगी 25 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौसड़ बस स्टेशन होगा गुलजार... 26 अप्रैल से चलेंगी 25 बसें
विज्ञापन
कचहरी बस स्टेशन से बसें नौसड़ होंगी शिफ्ट, बड़हलगंज, कौड़ीराम के साथ मऊ-गाजीपुर के लिए मिलेंगी बसें
गोरखपुर। शहर का नौसड़ बस स्टेशन अब यात्रियों से गुलजार हो जाएगा। यहां से परिवहन निगम की ओर से 25 बसें स्थानीय क्षेत्रों के लिए 26 अप्रैल से चलाई जाएंगी। इसको लेकर परिवहन निगम के अधिकारियों ने नौसड़ बस स्टेशन का निरीक्षण कर बसें चलाने का निर्णय लिया है।
परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक कचहरी बस स्टेशन से बसें चलकर नौसड़ होते हुए जाती थीं। लेकिन अब कुछ बसों को नौसड़ से ही चलाए जाने से वहां के लोगों को नजदीकी स्टेशन से बसें मिल जाएंगी। बताया जा रहा है कि यह बसें दिन में अलग-अलग समय पर बड़हलगंज, कौड़ीराम, मऊ, गाजीपुर आदि के लिए चलेंगी। परिवहन निगम की ओर से इसे 26 अप्रैल से चलाने की योजना बनी है। अमर उजाला अखबार ने नौसड़ बस स्टेशन से बसें नहीं चलने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान में लेते हुए परिवहन निगम के अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है।
कचहरी बस स्टेशन का भी कम होगा लोड, जाम से मिलेगी निजात
परिहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में कचहरी बस स्टेशन पर पार्किंग के लिए जगह नहीं होने से बसें सड़क पर खड़ी रहती हैं। इससे जाम भी लगता है। यहां से कुछ बसों काे कम करके नौसड़ से चलाने से यात्रियों को तो राहत मिलेगी ही साथ ही जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
--
कोट
कचहरी बस स्टेशन पर बसों की पार्किंग की समस्या व यात्रियों की सुविधा के लिए नौसड़ बस स्टेशन से 25 बसों का संचलन 26 अप्रैल से होगा। इसके लिए नौसड़ बस स्टेशन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
- लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम