{"_id":"673fa970a393b09dfa0de1a4","slug":"gorakhpur-news-national-convention-of-abvp-from-today-preparations-complete-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-754947-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अभाविप का राष्ट्रीय अधिवेशन आज से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अभाविप का राष्ट्रीय अधिवेशन आज से, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ 22 नवंबर को होगा। 24 नवंबर तक चलने वाले अधिवेशन के आयोजन को लेकर कार्यकर्ता एक सप्ताह से लगे हुए हैं। गोरखपुर में पहली बार आयोजित हो रहे अधिवेशन की सभी तैयारियां बृहस्पतिवार की देर रात पूरी कर ली गईं। बृहस्पतिवार को दिन में राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक हुई। इसमें मणिपुर में हिंसा के विरुद्ध प्रस्ताव पारित किया गया।
राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे अध्यक्ष प्रो. राजशरण शाही आयोजन स्थल पर ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद 10 बजे महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसी दौरान नव निर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सोलंकी के नाम की औपचारिक घोषणा होगी। दिन में 11:45 बजे जोहो कॉरपोरेशन के फाउंडर व सीईओ श्रीधर वेम्बू अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 नवंबर को दिन में 11:30 बजे से होने वाले यशवंत राव केलकर पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस अधिवेशन में मणि हिंसा समेत पांच बिंदुओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
आयोजन स्थल को भव्य ढंग से सजाया गया है। डीडीयू का क्रीड़ा संकुल आयोजन स्थल है। इसे अहिल्याबाई होलकर नगर नाम दिया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार पर राममंदिर की झलक दिख रही है। चौरीचौरा के शहीदों की याद में ध्वजमंडल भी आकर्षण का केंद्र है। मुख्य सभागार का नाम पं. राम प्रसाद बिस्मिल रखा गया है। मंच के सामने रेत से बना पंचतत्व सहज ही आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
-- --
भारतीय संस्कृति के अनुरूप मूल्य आधारित नेतृत्व जरूरी : प्रो. राजशरण शाही
गोरखपुर। अधिवेशन से पहले बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक के उद्घाटन सत्र में अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष प्रो. राजशरण शाही ने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुरूप युवाओं का मानस बने इसके लिए भारतीय मूल्यों के आधार पर नेतृत्व आवश्यक है। भारतीय संस्कारों के सम्यक प्रसार का प्रमुख केंद्र गोरखपुर रहा है। नाथ परंपरा के संतों ने भारत के विभिन्न हिस्सों में निरंतर प्रवास के माध्यम से सामाजिक जागरण की अलख जगाई। भारतीय मूल्यों तथा सांस्कृतिक चेतना के विस्तार में गीता प्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है।
राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद देशभर से आए प्रतिनिधियों द्वारा शिक्षा, समाज, पर्यावरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सारगर्भित संवाद का माध्यम बनी। विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में देश की युवा पीढ़ी में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में प्रयासरत है। बीते महीनों में पंजाब, असम, लद्दाख सहित अलग-अलग स्थानों पर हुए छात्रसंघ चुनावों में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं को जीत मिली है। विद्यार्थी परिषद छात्रों तथा युवाओं के मुद्दों पर निरंतर सकारात्मक तथा प्रभावशाली शक्ति के रूप में बदलाव के लिए संकल्पित है।
....
आशीष चौहान की पुस्तक का विमोचन
बैठक में अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान के भाषण पर आधारित पुस्तक ‘अभाविप परिवर्तनकारी छात्र आंदोलन’ का विमोचन हुआ। इसमें केंद्रीय कार्यालय मंत्री दिगंबर पंवार, केंद्रीय सह-कार्यालय मंत्री सौरभ पांडेय तथा केंद्रीय सचिवालय सचिव देवानंद त्यागी भी उपस्थित रहे। बैठक में परिषद की संगठनात्मक संरचना के अनुसार 44 प्रांतों तथा नेपाल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
...
चंपत राय ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
एबीवीपी की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें देश की सांस्कृतिक विरासत, स्वतंत्रता सेनानियों की विजयगाथा, राम मंदिर आंदोलन में महंत अवेद्यनाथ का येागदान, अहिल्याबाई होलकर की शासन व्यवस्था के साथ ही एबीवीपी की यात्रा को भी चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। इसमें 7 भागों में 14 कलाविथियों में 274 कलाकृतियों के माध्यम से दर्शाया गया है। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय एवं डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। चंपत राय ने कहा कि यह अधिवेशन राष्ट्र की एकात्मकता का दर्शन कराता है। इस दौरान एबीवीपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम नागलिंगम, राष्ट्रीय मंत्री बुद्धदेव बाघ, स्वागत समिति के उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप राव आदि मौजूद रहे।
...
मानवंदना यात्रा का हुआ स्वागत
अहिल्याबाई होलकर की कर्मभूमि मध्य प्रदेश के महेश्वर से 13 नवंबर को शुरू हुई मानवंदना यात्रा 1307 किमी की दूरी तय कर बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे गोरखपुर पहुंची। प्रो. राजशरण शाही, याज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल व राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने यात्रा का स्वागत किया।